बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटी आए थे कांग्रेस के पक्ष में, राहुल गांधी की सफलता की एक वजह 'भारत जोड़ो यात्रा' में हुए थे शामिल

बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटी आए थे कांग्रेस के पक्ष में, राहुल गांधी की सफलता की एक वजह 'भारत जोड़ो यात्रा' में हुए थे शामिल

Date: Jun 05, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट राहुल गांधी की समर्थक हैं। वे हैदराबाद में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के साथ 10 KM से ज्यादा पैदल चली थीं।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में मध्य प्रदेश के उज्जैन में शामिल हुई थीं।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुई थीं।

वेटरन एक्टर अमोल पालेकर ने महाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का साथ दिया था।

एक्ट्रेस रिया सेन 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ दिखीं थीं और एक्स पर लिखा था कि ‘विचारों में एकता नकारात्मकता पर विजय प्राप्त करती है’

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह भी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में उनके संग कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए नजर आए थे। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के समर्थन में जबरदस्त भाषण भी दिया था।

Next: सिंपल और अट्रैक्टिव 8 नई सुई धागा ईयररिंग्स डिजाइन

Find out More..