कभी इंजीनियर थे ये बॉलीवुड स्टार्स, सबके पास है एक से बढ़कर एक डिग्री

कभी इंजीनियर थे ये बॉलीवुड स्टार्स, सबके पास है एक से बढ़कर एक डिग्री

Date: Sep 18, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

विक्की कौशल

एक्टर विक्की कौशल ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। एक्टर के माता-पिता उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे| 

कृति सैनन

कृति सेनन ने तेलुगु सिनेमा से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2014 में उन्होंने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।

कार्तिक आर्यन

 कार्तिक आर्यन ने पुणे के डीवाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। एक्टर ने साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

रितेश देशमुख

बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर्स मे से एक रितेश देशमुख के पास रहेजा स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री है।

आर माधवन

आर. माधवन ने कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। साल 1998 में आयी फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से आर माधवन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

अमीषा पटेल

'गदर' फिल्म से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अमेरिका के टफ्ट्स विश्वविद्यालय से बायो-जेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। 

जितेंद्र कुमार

'पंचायत' सीरीज से घर-घर मशहूर होने वाले जितेंद्र उर्फ जीतू भैया ने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

कादर खान

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर कादर खान ने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से संबद्ध इस्माइल यूसुफ कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक हासिल की थी। वो बतौर प्रोफेसर सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को पढ़ा चुके हैं।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू ने नई दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है| उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया है|

सुशांत सिंह राजपूत

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने  ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में 7वीं रैंक हासिल की थी| इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक किया था| 

सोनू सूद

सोशल सर्विस के लिए मशहूर एक्टर सोनू सूद ने नागपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है| 

Next: घर पर आसानी से बनाएं परफेक्ट वेज कबाब

Find out More..