हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता बादाम, जानें ज्यादा खाने के नुकसान

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता बादाम, जानें ज्यादा खाने के नुकसान

Date: Aug 02, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

बादाम

 प्रोटीन, फैट, विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्वों से भरपूर बादाम का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या आपको पता है बादाम सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं है। कुछ लोगों को बादाम खाने से बचना चाहिए।

किडनी स्टोन

किडनी स्टोनी की समस्या होने पर बादाम खाने से बचना चाहिए। बादाम में ऑक्सलेट अधिक मात्रा में होता है, जो किडनी की पथरी बनाने का काम करता है।

हाई बीपी

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाली दवाइयों को बेअसर कर सकता है।

डाइजेशन

पाचन संबंधी समस्याओं में भी बादाम खाने से बचना चाहिए। बादाम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द, गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और दस्त की समस्या हो सकती है।

मोटापा

शरीर के बढ़ते वजन से परेशान लोगों को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, बादाम में कैलोरीज और फैट अधिक मात्रा में होते हैं। ऐसे में इसके अधिक सेवन से शरीर का वजन और मोटापा बढ़ सकता है|

एलर्जी

एलर्जी की समस्या होने पर भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा पर चकत्ते, सूजन, सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विटामिन-ई की अधिक मात्रा

बादाम विटामिन-ई से भरपूर होता है। जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में बादाम खाते हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर में विटामिन-ई अधिक होने पर रक्तस्राव जैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

Next: ब्यूटी क्वीन कीर्ति सुरेश का रॉयल साड़ी लुक देखकर फैंस हो गए दीवाने

Find out More..