कहीं गलत समय पर मीठा तो नहीं खा रहे हैं आप ?

कहीं गलत समय पर मीठा तो नहीं खा रहे हैं आप ?

Date: Jul 24, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

मीठा और समय का कनेक्शन

मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता। अक्सर लोग खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाना चाहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं मीठा खाने का भी एक सही वक्त होता है, गलत वक्त पर मीठा खाने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

क्या सोने से पहले मीठा खाते हैं ?

ज्यादातर लोग सुबह उठते ही या रात में सोने से पहले मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या ये मीठा खाने का सही समय होता है?

इस वक्त मीठा खाने से बचें

एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह मीठा खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और पेट में परेशानी की दिक्कत होती है। सुबह या शाम के वक्त कभी भी मीठा खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

होती है कमजोरी

मीठे में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है जिसके कारण शरीर में पोषण की कमी होने लगती है और कमजोरी आने लगती है।

ये है सही समय

मिठाई खाने का सबसे सही समय दोपहर के खाने के बाद होता है, क्योंकि इसके बाद पूरे दिन शरीर की कैलोरी बर्न होती है। दोपहर के खाने के लगभग 1 घंटे बाद मिठाई खानी चाहिए। खाने के तुरंत बात खाने से पेट फूल सकता है, ब्लड का शुगर लेवल बढ़ सकता है।

टहलना जरूरी

मिठाई खाने के बाद थोड़ी देर तक टहलना बेहद जरूरी है। इससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है। इस बीच ये भी जान लीजिए कि आखिर चीनी ज्यादा खाने से आपकी सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं।

ज्यादा चीनी खाने के नुकसान

ज्यादा चीनी खाने से त्वचा पर मुंहासे बढ़ते है क्योंकि शरीर का शुगर लेवल बढ़ने से इन्फ्लेमेशन बढ़ जाती है, जिससे स्किन पर पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हो सकते हैं। इससे त्वचा में सूजन होने लगती है, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Next: प्याज के रस का जादू, बाल होंगे लंबे घने व काले

Find out More..