क्या आप भी रात को ब्रश किए बिना ही सो जाते हैं ? दिल को हो सकता है खतरा

क्या आप भी रात को ब्रश किए बिना ही सो जाते हैं ? दिल को हो सकता है खतरा

Date: Sep 18, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

दिन में दो बार ब्रश करना

हमें हर रोज दो बार ब्रश करना चाहिए, हालांकि इसे कुछ लोग ही फॉलो करते हैं। अधिकतर लोग केवल सुबह ही ब्रश करते हैं और रात को बिना ब्रश किए सो जाते हैं जो कई सारी समस्याओं को पैदा कर सकता है| 

सांसों की बदबू

खाना खाने के बाद मुंह के अंदर लाखों बैक्टीरिया पैदा होते हैं| ये बैक्टीरिया दांतों के इनेमल को नष्ट कर देता है, जिससे दांतों में सड़न, कैविटी और मसूड़ों की बीमारी हो जाती है। दांतों की सड़न की वजह से मुंह से गंदी बदबू आने लगती है| 

मसूड़ों में कैविटी

रात में ब्रश नहीं करने से मुंह में प्लाक सख्त होने लगता है। एक बार प्लाक कैल्सीफायर हो जाने पर, यह टार्टर बन जाता है और साधारण ब्रशिंग से साफ नहीं होता। ऐसे में कैविटी हो सकती है| 

हार्ट की बीमारियां

ओरल हेल्थ में लापरवाही, मसूड़ों की बीमारी और हृदय रोग के बीच एक संबंध है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दांतों के आसपास सूजन, खून निकलने होने के कारण बैक्टीरिया धमनियों में रक्तप्रवाह में भी जा सकते हैं। 

माउथ इंफेक्शन

ब्रश किए बिना रात में सोने से माउथ इंफेक्शन का खतरा तेजी से बढ़ता है। रात में जब आप बिना ब्रश किए सो जाते हैं तो मुंह के बैक्टीरिया एक्टिव तरीके से बढ़ने लगते हैं और ये बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण बनते हैं। 

Next: क्या आपने कभी बीयर से धोए हैं बाल ? फायदे के साथ साथ जान लें नुकसान

Find out More..