अचानक थकान हो रही है, तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों का हो सकता है खतरा

अचानक थकान हो रही है, तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों का हो सकता है खतरा

Date: Aug 28, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

कभी नींद पूरी न होने, तो कभी काम ज्यादा होने से थकान हो सकती है। लेकिन अगर बिना किसी कारण अचानक से या हर समय थकान महसूस हो रही है तो आप इन गंभीर बीमारियों की शिकार हो सकती हैं।

एनीमिया

एनीमिया को खून की कमी भी कहते हैं। हमेशा थकान लगने का यह बड़ा कारण हो सकता है। खून में रेड ब्लड सेल्स की कमी शरीर को थकाती है। इन सेल्स का काम फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर कोशिकाओं तक पहुंचाना है। इनकी कमी से जल्दी थकावट और हांफने की समस्या हो सकती है।

थाइरॉयड  

थाइरॉयड की बीमारी भी थकान का बड़ा कारण होती है। जब थाइरॉयड हार्मोंस का बैलेंस बिगड़ता है, तो थकान लगने लगती है। थाइरॉयड ग्लैंड गले के सामने के हिस्से में होता है, जो मेटाबालिज्म कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स रिलीज करता रहता है। अगर ये हॉर्मोन्स ज्यादा या कम रिलीज हो जाएं तो मेटाबालिज्म पर फर्क पड़ता है, जिससे शरीर की मसल्स में थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है।

डायबिटीज

शरीर को चलाने के लिए ग्लूकोज की जरूरत पड़ती है। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों का शरीर ग्लूकोज का पूरा उपयोग नहीं कर पाता है, जिससे ये खून में घुलकर थकावट का कारण बन जाते हैं। इसलिए अचानक से या ज्यादा थकान होना डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

डिप्रेशन

डिप्रेशन की समस्या काफी आम होती जा रही है। इसका असर भूख-प्यास और नींद पर सबसे ज्यादा होता है। इसके मरीज हमेशा ऊर्जावान महसूस नहीं करते हैं। उन्हें अक्सर थकान लगती रहती है।

आर्थराइटिस या गठिया

आर्थराइटिस शुरू में पहचान में नहीं आ पाती है. इसमें जोड़ों में दर्द होता है और शरीर अचानक से जल्दी-जल्दी थक जाता है। शरीर के हैल्दी टिशूज पर आर्थराइटिस का अटैक हड्डियों और कोशिकाओं के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इस बीमारी के लक्षण में थकान लगना शामिल है।

Next: कैसरोल में रोटियां हों जाती हैं नम? तुरंत अपना लीजिए ये उपाय, रोटी रहेगी फ्रेश और सुपर सॉफ्ट

Find out More..