नॉनस्टिक में बना खाना कर सकता है बीमार, जानें क्या होता है पॉलिमर फ्यूम फीवर ?

नॉनस्टिक में बना खाना कर सकता है बीमार, जानें क्या होता है पॉलिमर फ्यूम फीवर ?

Date: Jul 25, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

क्या है पॉलिमर फ्यूम फीवर ?

यह एक दुर्लभ बीमारी है जो अत्यधिक गर्म नॉनस्टिक पैन से निकलने वाले धुएं के कारण होती है। इसे ‘टेफ्लॉन फ्लू’ के रूप में जाना जाता है।

जहरीले रसायन

जब PTFE से बनी पैन को 500°F से ज़्यादा तापमान पर गर्म किया जाता है, तो धुआं छोड़ सकते हैं। इस धुएं में परफ्लुओरोऑक्टेनोइक एसिड (PFOA) और अन्य जहरीले रसायन होते हैं, जो हानिकारक हो सकते हैं।

फ्लू के लक्षण

इससे बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, ठंड लगना और सिरदर्द हो सकता है। हालांकि ये लक्षण अस्थायी हैं, कई लोग इसे सामान्य सर्दी या फ्लू समझ लेते हैं।

सावधानियां बरते

नॉनस्टिक कुकवेयर में खाना बनाने से होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

ज्यादा गर्म करके खाना न पकाएं

नॉनस्टिक पैन को ज्यादा गर्म करके खाना न पकाएं। अगर ज्यादा तापमान पर खाना पकाने की जरूरत है तो स्टेनलेस स्टील या कास्ट आयरन जैसे कुकवेयर का इस्तेमाल करें।

खाली पैन को गर्म करने से बचें

खाली नॉनस्टिक पैन को पहले से गर्म करने से बचें क्योंकि वो तेजी से उच्च तापमान तक पहुंच सकते हैं।

नॉनस्टिक में न करें ब्रॉयलिंग

ब्रॉयलिंग के लिए नॉनस्टिक पैन का उपयोग न करें, क्योंकि आमतौर पर केवल 450 या 500 डिग्री फ़ारेनहाइट तक ही सुरक्षित होते हैं।

वेंटिलेशन जरूरी

एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करके या खिड़कियां खोलकर खाना पकाने के दौरान वेंटिलेशन जरूर करें जिससे धुएं को बाहर निकालने में मदद मिले।

सतह न खरोंचे

नॉनस्टिक सतह को खरोंचने से बचाने के लिए लकड़ी, सिलिकॉन या नायलॉन के बर्तनों का उपयोग करें।

Next: ब्यूटी क्वीन कीर्ति सुरेश का रॉयल साड़ी लुक देखकर फैंस हो गए दीवाने

Find out More..