किडनी से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है सहजन, सेवन से मिलेंगे ये 7 लाभ

किडनी से लेकर लिवर तक के लिए फायदेमंद है सहजन, सेवन से मिलेंगे ये 7 लाभ

Date: Oct 24, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

सहजन

सहजन की फलियां और पत्तियां हमें अधिकतर दक्षिण भारतीय रसोई में मिल जाती हैं| मोरिंगा की पत्तियां विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों से भरपूर होती हैं|

हड्डियों की मजबूती

सहजन में कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है, जो बढ़ते बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ बुजुर्गों में बोन डेंसिटी के खतरे को कम करता है|

इम्यूनिटी

सहजन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सामान्य संक्रमणों से बचाने में मदद करता है। वहीं सहजन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है|

पाचन

सहजन में थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और विटामिन बी 12 पाया जाता है, जो यह कार्ब्स, प्रोटीन और वसा को तोड़ने के साथ पाचन प्रक्रिया में सहायता करता है। 

किडनी

 सहजन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

लिवर

 सहजन के सेवन से फ्री रेजिकल्स से बचाव होता है और लिवर लंबे समय तक हेल्दी रहता है|

शुगर लेवल

सहजन मधुमेह पेशेंट के लिए लाभकारी है| इसमें एंटी डायबिटिक गुण होते हैं, जो हमारे शरीर में बढ़े हुए शुगर लेवल को मेंटेन करती है|

कोलेस्ट्रॉल

 बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट की धमनियों में चिपकने लगता है जिसके कारण हार्ट की ओर जाने वाले खून का प्रवाह कम हो जाता है| मोरिंगा का सेवन कोलेस्ट्रॉल को घटा सकता है|

Next: करवा चौथ पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ऐसे बिखेरी खूबसूरती, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

Find out More..