अगर अच्छी नींद के लिए आप भी खाते है स्लीपिंग पिल्स, तो जान लें साइड इफेक्ट

अगर अच्छी नींद के लिए आप भी खाते है स्लीपिंग पिल्स, तो जान लें साइड इफेक्ट

Date: Oct 02, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

स्लीपिंग पिल्स

नींद की गोलियां लेना कुछ समय के लिए जरूर आपको लाभदायक लग सकता है लेकिन इनके अधिक इस्तेमाल से यादाश्त पर असर करता है| सकता है। इनकी ओवर डोज बेहद घातक हो सकती है।

जलन

अधिक समय तक स्लिपिंग पिल्स लेने से हाथ की हथेलियों में जलन या कंपन्न महसूस हो सकता है। सिर्फ हथेलियों में नहीं ऐसी दिक्कत हाथों, पैरों या तलुओं में भी महसूस हो सकती है।

भूख न लगना

भूख अनियमित हो सकती है। पेट खराब रह सकता है या कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई बार डायरिया का कारण भी ये दवाइयां बन जाती हैं।

शरीर पर नियंत्रण खोना

लंबे समय तक नींद की गोलियां लेने से शरीर पर नियंत्रण कई बार अचानक खो जाता है। ऐसे लोगों को लगातार नींद आने जैसा अहसास होता रहता है।

कोमा का खतरा

नींद की गोली खाने वालों को कोमा में जाने का खतरा रहता है| कई बार ऐसे व्यक्ति सोते हैं तो सोते हुए ही रह जाते हैं|

मेमोरी पर असर

जो लोग लंबे समय तक नींद की गोलियां खाते हैं, उन्हेें मानसिक अस्वस्थता होने लगती है| हर दिन नींद की गोली खाने वालों की यादाश्त बेहद कमजोर हो जाती है|

ब्लड क्लॉट का बनना

स्लीपिंग पिल्स के सेवन से नर्वस सिस्टम तो प्रभावित होता है| इसका असर ब्लड सप्लाई पर भी देखने को मिलता है| ब्लड वेसेल्स से गुजर रहे ब्लड मेें क्लॉटिंग जमने लगती हैं|

पेट खराब होना

लंबे समय तक स्लीपिंग पिल्स लेने का इफेक्ट पेट पर देखने को मिल सकता है. पेट गड़बड़ हो जाता है| इससे कब्ज की समस्या हो जाती है|

हार्ट रोग का खतरा

स्लीपिंग पिल्स में जोपिडेम पाया जाता है| इसे अधिक मात्रा में लेने पर दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है| इसके अधिक सेवन से हार्ट अटैक का खतरा रहता है|

Next: सुबह सुबह पेट नहीं होता साफ, तो ट्राई करें ये 7 योगासन

Find out More..