फैटी लिवर से हैं परेशान तो भूलकर भी न खा लीजिएगा ये चीजें

फैटी लिवर से हैं परेशान तो भूलकर भी न खा लीजिएगा ये चीजें

Date: Sep 10, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

फैटी लिवर

अगर फैटी लिवर के मरीज अपने खानपान पर ध्यान दें तो वो जल्द इस प्रॉब्लम से रिकवर हो सकते हैं। कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

आम

आम स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है| ऐसे में इसके सेवन से बचना या कम से कम करना फैटी लिवर के मरीजों के लिए सेहतमंद माना जाता है|

शराब

फैटी लिवर के पेशेंट्स को शराब पूरी तरह से अवॉयड करना चाहिए। फैटी लिवर में ये और ज्यादा नुकसानदायक होता है।

सीताफल

सीताफल का सेवन फैटी लिवर में नहीं करना चाहिए| इसमें शुगर ज्यादा होने के साथ, इसे पचाना मुश्किल होता है| ऐसे में लिवर सही तरह से रिकवर नहीं कर पाता है|

बहुत ज्यादा नमक न खाएं

नमक के साथ ही कैलोरी भी होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करती है। जो फैटी लिवर पेशेंट्स के लिए बिल्कुल भी सही नहीं। नमक की कमी को आप नींबू, तरह-तरह के हर्ब्स से पूरा कर सकते हैं।

लीची

लीची में नेचुरल शुगर का लेवल बहुत ज्यादा होता है, जो इसे फैटी लिवर के मरीज के लिए हानिकारक बनाते हैं| वहीं, इसे ज्यादा खाने से मोटापा और फैटी लिवर होने का खतरा भी रहता है| 

तले-भुने फूड आइटम्स

नमक की ही तरह तली-भुनी चीज़ें भी फैटी लिवर के मरीजों के लिए जहर समान है। इनमें भी कैलोरी की अच्छी-खासी मात्रा शामिल होती है जो सेहतमंद बनाने में नहीं बल्कि वजन बढ़ाने का काम करती है।

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन फैटी लिवर होने पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए| इन फ्रुक्टोज से भरपूर फलों का अधिक मात्रा में सेवन करने से लीवर में सूजन और फैटी लीवर की समस्या हो सकती है|

मीठा

मिठाई, आइसक्रीम, पेस्ट्री, केक ये सभी आइटम्स खाने में बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन सेहत को किसी भी तरह से फायदा नहीं पहुंचाते। इसके अलावा ज्यादा चीनी के सेवन से ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ता है। इसकी वजह से लिवर में फैट जमा होने लगता है।

Next: तुलसी पर कब नहीं जलाना चाहिए दीपक? यहां जानिए क्या है सही नियम

Find out More..