बिना अचार के नहीं खा पाते खाना, जान लीजिए ज्यादा सेवन के साइड इफेक्ट

बिना अचार के नहीं खा पाते खाना, जान लीजिए ज्यादा सेवन के साइड इफेक्ट

Date: Sep 13, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

अचार

चावल, रोटी और पराठे के साथ अचार खाने का अलग ही लुत्फ आता है, लेकिन क्या आप जाते हैं कि अचार में लैक्टिक एसिड होता है, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

क्या है लैक्टिक एसिड?

लैक्टिक एसिड एक प्रमुख ऑर्गेनिक एसिड है जो हमारे शरीर में मौजूद होता है| ये एक अहम एनर्जी सोर्स के रूप में काम करता है, लेकिन शरीर में इसका सिक्रीशन एक लिमिट से ज्यादा हो जाए तो परेशानी पैदा कर सकता है| 

ज्यादा अचार खाने के नुकसान

अचार हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है। इसके खट्टे स्वाद की वजह से खाना पचाने में यह काफी मददगार होता है लेकिन इसे ज्यादा खाने से कई परेशानियां भी हो सकती हैं।

ब्लड प्रेशर

अचार बनाने में काफी अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से इसका सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। सोडियम ज्यादा होने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है। 

कोलेस्ट्रॉल

अचार बनाने में नमक के साथ-साथ तेल भी बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। तेल अचार को नमी से बचाता है, जिस वजह से वह खराब नहीं होता। ज्यादा तेल के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

किडनी

अचार में अधिक नमक होने से सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसके कारण किडनी का वर्कलोड बढ़ जाता है। खाने में ज्यादा सोडियम किडनी पर ज्यादा प्रेशर डालता है, जिसके कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। 

गैस्ट्रिक कैंसर की समस्या

खाने में ज्यादा सोडियम होने से पेट के कैंसर होने की संभावना भी होती है। इसके कारण पेट में अल्सर होने की संभावना भी होती है, जो आगे चलकर कैंसर का रूप भी ले सकता है।

मसल क्रैंपिंग

ज्यादा अचार खाने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन में गड़बड़ी हो सकती है। ज्यादा सोडियम होने के कारण यह समस्या होती है।इस वजह से मांसपेशियों में क्रैम्पिंग की परेशानी भी हो सकती है।

हड्डियां कमजोर

 ज्यादा अचार खाने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और दर्द की शिकायत भी हो सकती है। यही वजह है कि अर्थराइटिस और जोड़ों से संबंधित बीमारियों में अचार का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

Next: बिना मेहनत और बिना ब्रश के आसानी से साफ होगी किचन की मॉड्यूलर ट्रॉली, करना होगा ये काम

Find out More..