भिंडी का पानी नहीं पीते, तो आज ही शुरू कर दें, शरीर के लिए वरदान से कम नहीं

भिंडी का पानी नहीं पीते, तो आज ही शुरू कर दें, शरीर के लिए वरदान से कम नहीं

Date: Sep 20, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

भिंडी का पानी

भिंडी में एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फोलेट, फाइबर, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स होती है जो हार्ट हेल्थ सही रखती है, इम्यूनिटी बूस्ट करती है| जानते है भिंडी का पानी पीने के क्या फायदे होते हैं।

वजन करे कम

 भिंडी के पानी में कैलोरी नहीं होती है| अगर आप कैलोरी कंट्रोल डाइट लेना चाहते हैं तो भिंडी का पानी ले सकते हैं|

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

भिंडी का पानी आप डायबिटीज होने पर पी सकते है|  इससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकता है| 

कब्ज की शिकायत

भिंडी के पानी में डायटरी फाइबर काफी होता है, जिसमें सॉल्युबल फाइबर अधिक होता है| यह पानी में घुल जाता है और डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है| 

दिल की सेहत

भिंडी का पानी पीने से दिल की सेहत पर भी पॉजिटिव असर होता है| इसमें हाई सॉल्युबल फाइबर कंटेंट होता है, जो टोटल कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाता है|

फ्री रेडिकल्स से छुटकारा

भिंडी के पानी में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन को कम कर फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं| 

प्रजनन क्षमता में सुधार

भिंडी फोलेट, विटामिन सी, विटामिन बी, ल्यूटिन से भरपूर होता है, जो गर्भपात, प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्या को होने से रोकता है और भ्रूण के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देता है| 

स्तनपान में मददगार

भिंडी का पानी स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध उत्पादन को बढ़ाता है। इतना ही नहीं ये निपल्स के दर्द को शांत करने और संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है।

कैसे तैयार करें भिंडी का पानी?

एक गिलास पानी में भिंडी को काटकर डाल दें| इसे रात भर पानी में छोड़ दें| सुबह आप पाएंगे कि पानी बिल्कुल चिपचिपा टेक्सचर में बदल चुका है| आप इसे सुबह के समय खाली पेट पी सकते हैं|

Next: सिंपल और अट्रैक्टिव 8 नई सुई धागा ईयररिंग्स डिजाइन

Find out More..