मानसून में नाशपाती खाएंगे तो शरीर को मिलेंगे कई लाभ

मानसून में नाशपाती खाएंगे तो शरीर को मिलेंगे कई लाभ

Date: Aug 10, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

नाशपाती

नाशपाती एक ऐसा मौसमी फल है, जिसे आप अपनी मानसून डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें विटमिन-सी, विटमिन-के, फाइबर, कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैगनीज और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मानसून में नाशपाती खाने के फायदों के बारे में जानते हैं।

इम्यूनिटी

बारिश के मौसम में नाशपाती का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

पाचन

मानसून के दौरान पेट के संक्रमण का जोखिम काफी बढ़ जाता है। पेट की समस्याओं से बचने के लिए आप नाशपाती को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में मददगार

नाशपाती का सेवन वजन घटाने के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

नाशपाती हृदय स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छी होती है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। इसमें पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करता है।

पानी की कमी

नाशपाती में करीब 80% से भी ज्यादा पानी पाया जाता है। इसी कारण यह बेहद रसीला फल होता है। पानी से भरपूर इस फल को खाने से हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती है। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है | 

कोलेस्ट्रॉल लेवल

नाशपाती में पोटैशियम, सोडियम, विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। इसके कारण जो लोग नाशपाती का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं, उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहता है।

हड्डियों की मजबूती

नाशपाती में मौजूद विटामिन K शरीर की हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाता है। नाशपाती में मौजूद विटामिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके कारण भी हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं।

खाने का सही समय

सुबह खाली पेट नाशपाती खाना काफी अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं और कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह से ही इसका सेवन करें।

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..