गट हेल्थ को रखना है फिट, तो डाइट में शामिल करें ये 12 फूड्स

गट हेल्थ को रखना है फिट, तो डाइट में शामिल करें ये 12 फूड्स

Date: Sep 30, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

गट हेल्थ

एक स्वस्थ शरीर के लिए गट हेल्थ यानी आंतों के स्वास्थ्य का स्वस्थ होना भी बेहद जरूरी है| जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जिसे हम अपनी डाइट में शामिल कर सकते है| 

दही

गट हेल्थ को हेल्दी रखने के लिए डेली डाइट में दही को जरूर शामिल करें| दही हेल्दी गट बनाए रखने के लिए शानदार फूड है| 

सेब का सिरका

सेब से तैयार किया गया सिरका भी पेट की सेहत को सही बनाए रखने में मदद करता है| सिरके में एसेटिक एसिड होता है, जो पेट में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया के ग्रोथ में कारगर होता है|

केला

केला इंफ्लेमेशन को कम करता है| यह खराब पेट, डायरिया आदि को दूर करता है| पाचन तंत्र के लिए केला काफी हेल्दी फलों में से एक माना गया है|

छाछ

गर्मियों में पेट को हेल्दी रखने के लिए छाछ जरूर पीना चाहिए| ये एक लो-कैलोरी ड्रिंक है जिसमें भरपूर मिनरल्स और विटामिंस होते हैं| गर्मी में छाछ पीने से पेट हेल्दी रहने के साथ ही कूल भी रहता है|

आलूबुखारा

खट्टा मीठा सा ये फल फाइबर से भरपूर होता है, जो कि हमारी आंतों को डिटॉक्स कर उसकी सफाई करता है और अंदर से मजबूत बनाता है।

चिया सीड्स

ये फाइबर और प्रोबायोटिक्स से भरे होते हैं, जो हमारी आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

किवी

इसमें मौजूद विटामिन सी और बहुत सारे पोषक तत्व हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाकर आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

प्याज

इसमें मौजूद पोषक तत्वों से आंतों के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है। साथ ही प्याज में मौजूद प्रोबायोटिक इंसुलिन हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करता है।

अदरक

अदरक का सेवन आपकी गट हेल्थ के लिए अच्छा है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो खाने को आसानी से पचाने के साथ गट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

बादाम

बादाम में भी प्रोबायोटिक्स की मात्रा पाई जाती है, जो आपकी डायजेस्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। 

आम

आम का सेवन करने से पेट के स्वास्थ्य में सुधार होता है| आम का सेवन आंतों में गुड बैक्टीरिया को जीवित रखने में भी मदद कर सकता है|

हींग

गैस और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए हींग का सेवन करना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है| वहीं कब्ज़ की शिकायत में हींग का सेवन करना आपको खासा फायदा पहुंचा सकता है|

Next: शादी के लिए बेस्ट हैं भारत के ये मंदिर, खुद भगवान देते हैं आशीर्वाद

Find out More..