सिर्फ पीरियड मिस होना ही नहीं प्रेगनेंसी का संकेत, ये लक्षण दिखें तो हो जाए अलर्ट

सिर्फ पीरियड मिस होना ही नहीं प्रेगनेंसी का संकेत, ये लक्षण दिखें तो हो जाए अलर्ट

Date: Sep 09, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

पीरियड मिस होना

पीरियड मिस होना प्रेगनेंसी का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है, लेकिन प्रेगनेंसी कंफर्म करने के लिए सिर्फ यही एक तरीका नहीं है। कई ऐसे लक्षण है जो प्रेग्नेंसी का संकेत देते है।

हल्की ब्लीडिंग

जब एग फर्टिलाइज होने के बाद यूट्रस की लाइनिंग से चिपकता है, तो इम्प्लांटेशन प्रक्रिया में कुछ ब्लड सेल्स फट जाते हैं, जिसकी वजह से थोड़ी सी ब्लीडिंग हो सकती है| इसमें बहुत हल्का ब्लड निकलता है और पेट के निचले हिस्से में ऐंठन हो सकता है|

उल्टी महसूस होना

कंसीव करने के बाद महिलाएं जब सुबह उठती हैं तो उन्हें उल्टी या मतली जैसा महसूस हो सकता है| ऐसा हार्मोनल बदलाव की वजह से हो सकता है| ऐसे लक्षण होने पर प्रेगनेंसी टेस्ट करवाना चाहिए।

ब्रेस्ट में बदलाव

कंसीव होने के बाद ब्रेस्ट में बदलाव महसूस हो सकता है| इससे ब्रेस्ट में भारीपन, सूजन और दर्द हो सकता है| ये प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं| निपल्स का रंग गहरा हो सकता है|  निपल्स के चारों तरफ त्वचा में बदलाव हो सकता है| 

थकान

कंसीव करने के बाद महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते हैं| इसकी वजह से थकान और कमजोरी हो सकती है| अगर पीरियड्स मिस होने के साथ बहुत ज्यादा थकावट हो तो ये प्रेगनेंसी का संकेत हो सकता है|

बार-बार यूरिन आना

पीरियड मिस होने के बाद बार-बार यूरिन आ सकता है| यह कंसीव करने का एक लक्षण हो सकता है|  प्रेगनेंसी में गर्भाशय का आकार बढ़ने की वजह से ब्लैडर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है|

ऐंठन

ऐंठन होना गर्भावस्था का एक शुरुआती लक्षण है और यह गर्भाशय में रक्त का बहाव बढ़ने के कारण हो सकता है| महिलाओं में सामान्य माहवारी से कुछ समय पहले इसी तरह की ऐंठन अक्सर होती है|

बॉडी टेम्परेचर बढ़ना

ओव्यूलेशन से पहले, शरीर का तापमान बढ़ जाता है और आपके पीरियड चक्र के बाद वापस सामान्य हो जाता है। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान, शरीर का तापमान ऊंचा ही रहता है। यह गर्भावस्था के दौरान प्रोजेस्टेरोन के उच्च स्तर के कारण होता है|

ज्यादा नींद आना

हार्मोनल परिवर्तन आपको हर समय थका हुआ रखते हैं। थकावट और अधिक नींद आना गर्भवती होने के शुरुआती लक्षण हैं। गर्भावस्था के दौरान छोटे-छोटे काम करने के बाद थकान महसूस होना सामान्य है|

फूड क्रेविंग और मूड स्विंग्स

गर्भावस्था के हार्मोन आपके पसंदीदा भोजन के लालच को बढ़ा देता हैं। तीखा स्वाद और खट्ठा खाने में अचानक बढ़ोत्तरी, गर्भाधान के बाद शुरुआती हफ्तों में होती है या पूरी गर्भावस्था के दौरान भी हो सकती है। साथ ही मूड स्विंग्स भी होते है|

वजाइनल डिस्चार्ज

जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसके शरीर में हार्मोनल बदलाव आते हैं। इससे योनि की दीवार मोटी हो जाती है। इसलिए योनि की कोशिकाओं का विकास तेजी से होने लगता है। इससे कुछ डिस्चार्ज हो सकता है |

मॉर्निंग सिकनेस

मॉर्निंग सिकनेस एक बहुत ही सामान्य लक्षण है। यह लक्षण पहली बार पीरियड मिस होने से कुछ दिन पहले दिखाई देता है। कुछ महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस सुबह के बजाय दोपहर या शाम को हो सकती है। 

Next: प्याज के रस का जादू, बाल होंगे लंबे घने व काले

Find out More..