सर्दी-जुकाम से लेकर बालों के लिए मुलेठी है गुणकारी, इन तरीकों से करें सेवन

सर्दी-जुकाम से लेकर बालों के लिए मुलेठी है गुणकारी, इन तरीकों से करें सेवन

Date: Sep 18, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

मुलेठी

मुलेठी एक पौधा है जिसके झाड़ीनुमा हिस्से का उपयोग किया जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। मुलेठी का इस्तेमाल दांतों, मसूड़ों, और गले के लिए फायदेमंद है। 

इम्यून सिस्टम मजबूत

मुलेठी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र

मुलेठी पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह कब्ज, पेट में जलन और सूजन की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है।

खांसी जुकाम में राहत

सर्दियों के मौसम में खांसी की समस्या आम है, इससे राहत पाने के लिए आप मुलेठी के टुकड़े को चूस सकते हैं। ये खांसी से राहत दिलाने में मददगार है।

बालों के लिए

मुलेठी बालों को मजबूत बनाने के लिए भी गुणकारी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आप बालों को सुंदर और घना बना सकते हैं। 

दांतों के लिए फायदेमंद

मुलेठी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह प्लाक और कैविटी को कम करने में भी प्रभावी है।

एसिडिटी से राहत

मुलेठी में एंटी-एसिड गुण होते हैं जो एसिडिटी और पेट में जलन को कम करने में मदद करते हैं।

मुलेठी का पानी

गले का इंफेक्शन, गले में दर्द या सूजन से बचने के लिए रोज मुलेठी का पानी पिएं। इसे बनाने के लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच मुलेठी पाउडर मिला लें और सेवन करें।

मुलेठी की चाय

मुलेठी की चाय को गले के दर्द का कारगर घरेलू उपाय बताते हैं। इसे बनाने के लिए 1 कप उबलते पानी में एक छोटी मुलेठी की जड़ डालें और अदरक पकने दें। इसे छान लें और इसमें टी बैग डालकर पिएं।

मुलेठी की जड़ चबाना

 सर्दी में खांसी मिटाने के लिए मुलेठी की जड़ जबरदस्त घरेलू उपाय है। इसके लिए आप मुलेठी की जड़ कच्ची चबा सकते हैं। मुलेठी की जड़ चबाने से खांसी व गले के दर्द से तुरंत आराम मिलता है।

मुलेठी का काढ़ा

 यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है, जिसका सेवन करने से फेफड़ों के रोग, खांसी, गले का इंफेक्शन, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

Next: क्या आप भी पहली बार अकेले घूमने जा रहे हैं, सोलो ट्रैवलिंग से पहले कर ले ये तैयारी

Find out More..