पीरियड्स से लेकर पुरुषों की प्रजनन क्षमता तक, उड़द दाल के सेवन के फायदे जानिए

पीरियड्स से लेकर पुरुषों की प्रजनन क्षमता तक, उड़द दाल के सेवन के फायदे जानिए

Date: Aug 09, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

उड़द की दाल

उड़द की दाल में पोषक तत्वों की भरमार है। आयुर्वेद इसे नॉनवेज का विकल्प भी मानता है। इसमें पाए जाने वाले विशेष तत्व न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यौन स्वास्थ्य की परेशानियों को सुधारने में भी मदद करते है। जानते है इसके सेवन से शरीर को क्या फायदे होते है।

पीरियड्स में कमजोरी

यह दाल महिलाओं के लिए गुणकारी है। इसमें आयरन व प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह दाल पीरियड्स के दिनों में होने वाली कमजोरी को रोकती है और एनीमिया से बचाव करती है।

हड्डियों की मजबूती

इस दाल में मांसपोशियों को पुष्ट व हड्डियों को मजबूत करने की भी क्षमता है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज पर्याप्त मात्रा में हैं। इस दाल में मौजूद लसलसापन हड्डियों के घनत्व को बरकरार रखने में मदद करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

इस दाल में ठीक-ठाक मात्रा में मौजूद कैलोरी व कार्बोहाइड्रेट शरीर में एनर्जी का संचार करते हैं. ऐसा भी माना जाता है कि इसमें मौजूद एडिबल फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

स्किन का ग्लो

इस दाल में विटामिन ए व सी भी पाया जाता है, जिसे स्किन का ग्लो बनाए रखने के लिए भी जाना जाता है। यही विटामिन्स व अन्य मिनरल्स शरीर को जोड़ों के दर्द से भी बचाने में सहायक हैं।

हेल्दी हार्ट

इस दाल को हार्ट के लिए भी लाभकारी माना जाता है। रिसर्च बताती है कि इस दाल के गुणकारी तत्व हार्ट व ब्लड सेल्स को विभिन्न गड़बड़ियों से बचाने में सहायक हैं।

एंटी एजिंग

चेहरे पर झाइयां और मुंहासों के दाग को उड़द दाल के फेस पैक से साफ किया जाता है। इससे चेहरे में निखार आता है और चेहरा चमकदार बन जाता है।

प्रजनन क्षमता

इस दाल को खाने से पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या और उनकी गतिशीलता में सुधार करने में मदद मिलती है। इसलिए इस दाल का सेवन पुरुषों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ाने, सेक्स संबंधी समस्याएं दूर करने के साथ ही प्रजनन संबंधी समस्याएं दूर करने में भी मदद करती है।

पाचन रखे दुरुस्त

इस दाल में घुलनशील और अघुलनशील दोनों ही तरह के फाइबर होते हैं। यह पाचन में सुधार करती है और पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर रखती है।

Next: नहीं पसंद आ रही आधार कार्ड में लगी डरावनी फोटो? आसान तरीकों से करें चेंज

Find out More..