इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए अखरोट का सेवन

इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए अखरोट का सेवन

Date: Sep 06, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

अखरोट

अखरोट स्वास्थ्य, दिमागी ताकत और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है, लेकिन, कुछ लोगों को अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए| अगर वो ऐसा करते है तो उन्हें दिक्कते हो सकती है| 

एलर्जी वाले लोग

अगर किसी व्यक्ति को नट्स से एलर्जी है, तो उन्हें अखरोट खाने से बचना चाहिए| नट्स से एलर्जी की स्थिति में त्वचा पर खुजली, लाल दाने, सांस लेने में कठिनाई, पेट दर्द हो सकता है| एलर्जी वाले लोगों को अखरोट के सेवन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए|

पेट की समस्या

जिन लोगों को पेट में एसिडिटी, गैस जैसी समस्याएं होती हैं, उन्हें अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए| अखरोट में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो इन समस्याओं को बढ़ा सकती है| इससे पेट में भारीपन, गैस, और असुविधा हो सकती है|

मोटापा

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है | अखरोट में फाइबर और कैलोरी की मात्रा काफी पाई जाती है, जो आपके वजन को बढ़ा सकते हैं| 

रक्तस्राव की समस्या

अगर किसी को खून पतला करने की दवाइयां लेनी पड़ती हैं या उन्हें रक्तस्राव की समस्या है, तो अखरोट का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए| अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड खून को पतला कर सकता है, जिससे रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है|

डायरिया

अखरोट में बहुत से ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन गर्मी में इनका अधिक सेवन करने से डायरिया की समस्या हो सकती है| 

हृदय संबंधी रोग

अखरोट में वसा की अधिकता होती है, इसलिए हृदय संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को भी अखरोट का सेवन सीमित रूप में ही करना चाहिए।

Next: कब से शुरू हो रहीं शारदीय नवरात्रि, यहां जानिए इस बार क्या होगी मां जगदम्बा की सवारी

Find out More..