इन लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए मूंगफली, हो जाएगी बड़ी दिक्कत

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए मूंगफली, हो जाएगी बड़ी दिक्कत

Date: Oct 01, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

मूंगफली

मूंगफली को सस्ता बादाम माना जाता है। इसमें वो सभी तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो महंगे बादाम में पाए जाते है| इसमें प्रोटीन फाइबर और कई न्यूट्रिएंट्स शामिल होते हैं लेकिन ये हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है| 

एसिडिटी

जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है, उन्हें मूंगफली नहीं खानी चाहिए| ज्यादा मात्रा मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से पाचन खराब हो सकता है| इससे गैस की समस्या बढ़ सकती है|

आर्थराइटिस

जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है या गठिया की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए| इसमें लेक्टिन होता है, जो दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है|

हाई ब्लड प्रेशर

जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उन्हें भी मूंगफली नहीं खानी चाहिए| इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है,अगर सोडियम की मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाए, तो ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है|

एलर्जी

एलर्जी में मूंगफली का सेवन करने से खुजली, सूजन, मतली, उल्टी और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं हो सकती हैं| 

वजन कम वाले लोग

अगर आप वजन घटाने की है|शिश कर रहे हैं, तो इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए| बहुत ज्यादा मूंगफली का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है, जिससे आपकी वजन घटाने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है|

पाचन की दिक्कतें

कुछ लोगों को मूंगफली का सेवन करने पर पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में दर्द, गैस, अपच और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं|

Next: हड्डियों को मजबूत बनाएंगे ये बीज, बस ऐसे करें सेवन

Find out More..