क्या होती है एग फ्रीजिंग ? करवाने की सही उम्र से लेकर खर्च तक जानें सब कुछ

क्या होती है एग फ्रीजिंग ? करवाने की सही उम्र से लेकर खर्च तक जानें सब कुछ

Date: Aug 09, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

क्या होती है एग फ्रीजिंग ?

एग फ्रीजिंग को मेडिकल भाषा में उसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन कहते हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें महिलाओं में गर्भधारण की वास्तविक उम्र में उनसे अंडा निकाल लिया जाता है और इसे सुरक्षित रख लिया जाता है| 

फिर कब हो सकती हैं प्रेग्नेंट ?

महिला अपने अंडाणु को 10-15 साल के लिए भी फ्रीज करवा सकती है। अंडा तब तक उसी अवस्था में रहेगा, जैसा अंडाशय में था। भविष्य में जब महिला मां बनना चाहेगी, आईवीएफ तकनीक से अंडे को निषेचित किया जाएगा और इसे महिला के शरीर में प्रवेश कराया जाता है| 

कितनी उम्र में करवानी चाहिए ?

आमतौर पर महिलाओं में गर्भधारण करने की उम्र 20 साल से 30 साल के बीच मानी जाती है। इसके बाद महिलाओं में फर्टिलिटी कम होने लगती है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि 30 साल के बाद महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती।

खर्चा

एग फ्रीजिंग के लिए आपको 50 हजार से एक लाख के बीच की कीमत देनी पड़ सकती है। वहीं जब एक बार अंडा फ्रीज हो जाता है, तो उन्हें फ्रोजन स्टेट में रखने की भी कीमत देनी होती है। ऐसे में इसके लिए आपको सालाना करीब 15 हजार से 30 हजार रुपए खर्च करने होते हैं।

किसके लिए फायदेमंद एग फ्रीजिंग?

आर्थिक अस्थिरता, करियर और साथी का नहीं होना, देर से शादी करना प्रमुख कारण हैं, जिनकी वजह से महिलाएं एग फ्रीजिंग का चुनाव करती हैं। एग फ्रीजिंग उन महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना या बढ़ती उम्र में मां बनना चाहती हैं।

एग फ्रीजिंग की सफलता दर

35 साल या उससे कम आयु की महिलाओं में एग फ्रीजिंग की सफलता दर काफी ज्यादा होती है | हालांकि, 35 साल से ज्यादा उम्र की महिला में इसकी सफलता दर कम होती है। एग फ्रीजिंग की सफलता दर उम्र, अंडे की गुणवत्ता और मात्रा पर निर्भर करती है।

साइड इफेक्ट्स

अंडाशय में सूजन और दर्द हो सकता है, पेट दर्द, मतली, सूजन, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं, रक्तस्राव, संक्रमण, आंत्र या मूत्राशय को नुकसान या रक्त वाहिका को नुकसान, भविष्य में गर्भधारण करने की उम्मीद जरूर देता है, लेकिन इसकी सफलता की कोई गारंटी नहीं है।

सावधानियां

विटामिन से भरपूर डाइट लेने से एग्स की क्वॉलिटी सुधरती है। इसके अलावा, अपनी दिनचर्या में व्यायाम को खासतौर से शामिल करें इससे ओवरऑल बॉडी फिट रहती है और स्ट्रेस कम होता है। भविष्य में गर्भधारण के लिए अपने अंडों को फ्रीज करने की उम्मीद रखने वाली महिलाओं को विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए | 

Next: ईशा देओल की तरह पहने एथेनिक ड्रेस, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Find out More..