गर्म तासीर वाले सफेद तिल के सेवन से कैसे होंगे लाभ ?

गर्म तासीर वाले सफेद तिल के सेवन से कैसे होंगे लाभ ?

Date: Aug 09, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

सफेद तिल

सफेद तिल के बीज एक ऐसा सुपरफूड है, जो अपनी गर्म तासीर के लिए जाने जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और कॉमन फ्लू जैसी बीमारी आसानी से शिकार नहीं बना पाती। जानते है इसके सेवन के फायदे।

पूरे दिन रहेगी एनर्जी

सफेद तिल के बीज एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है। मुट्ठीभर बीज खाने से आलस, कमजोरी, थकावट से छुटकारा मिल सकता है। यह सुपरफूड्स एक्टिव और अलर्ट रखने में मदद करेगा।

इम्यून सिस्टम

बारिश में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसे बढ़ाने के लिए सफेद तिल से भरपूर डाइट लें। यह आपको जिंक जैसा ताकतवर पोषक तत्व देता है, जो इम्यून सिस्टम की कमजोरी दूर करने में मदद करता है।

पाचन में सुधार

इन बीजों में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है और पेट की इन समस्याओं से राहत देता है। साथ ही डाइट में सफेद तिल शामिल करने से वेट कंट्रोल करने में भी सपोर्ट मिलता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल मेंटेन करने में सहायक

तिल में लिग्नांस और फाइटोस्टेरॉल जैसे फायदेमंद प्लांट कंपाउंड्स मौजूद होते हैं, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करने में काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

हाई ब्लड शुगर लेवल में फायदेमंद

हाई ब्लड शुगर लेवल यानी डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। डायबिटीज की समस्या में सफेद तिल का सेवन काफी लाभकारी होता है।

ओरल हेल्थ बेहतर करने में सहायक

सफेद तिल दांतों में होने वाले बैक्टीरिया और प्लाक को खत्म करने में काफी फायदेमंद होता है। मजबूत और स्वस्थ दांतों और मसूड़ों के लिए पुराने समय से तिल के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Next: प्याज के रस का जादू, बाल होंगे लंबे घने व काले

Find out More..