सफेद कद्दू का जूस पीने के फायदे गिनते रह जाएंगे

सफेद कद्दू का जूस पीने के फायदे गिनते रह जाएंगे

Date: Jul 30, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

सफेद कद्दू

सफेद कद्दू को पेठा, गोल लौकी या सफेद कद्दू के नाम से जाना जाता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, जिंक, कैल्शियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं| रोजाना सुबह इसका जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। 

मोटापा होगा कम

सुबह खाली पेट एक गिलास कद्दू के जूस का सेवन करके वजन को कम किया जा सकता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से शरीर से बाहर निकल जाते हैं|

पाचन

सफेद पेठे में कम कैलोरी पाई जाती है। इसमें उच्च फाइबर के साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं,जो पाचन शक्ति को मजबूत करते हैं| अगर आप कब्‍ज की समस्‍या से परेशान हैं तो सफेद पेठे के जूस का सेवन करें।

किडनी स्टोन

सफेद पेठे में विटामिन बी के साथ ही विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो पथरी की प्रॉब्लम में आराम पहुंचा सकता है। इसका सेवन पथरी के इलाज के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है|

कमजोरी

सफेद पेठा में कैल्शियम के साथ ही जिंक, फॉस्फोरस, थियामिन और रिबोफ्लाविन जैसे तत्व होते हैं, जो थकान और कमजोरी को दूर करने और एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

हार्ट

सफेद पेठे का जूस हार्ट के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें हाई फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। हृदय के रोगियों के लिए सफेद पेठे का जूस बेहद फायदेमंद होता है| 

तनाव

सफेद पेठे में कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में उत्पन्न होने वाले तनाव को कम करने में काफी हद तक मददगार होते हैं।

बॉडी डिटॉक्स

सफेद कद्दू का जूस पीने से बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते है| 

शुगर लेवल कंट्रोल

सफेद पेठे का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल भी काफी हद तक कंट्रोल में रहता है| दरअसल, इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है| यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें लो शुगर डाइट की जरूरत होती है।

ऐश गार्ड जूस बनाने की विधि

सबसे पहले सफेद पेठा छील लें। बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसे जूसर या ब्लेंड में डालें और तब तक ब्लेंड करें, जब तक स्मूद पेस्ट न बन जाए। अब इसे साफ सूती कपड़े से छानकर सादा ही पीएं। स्वाद के लिए इसमें नमक, नींबू या नारियल पानी डाल सकते हैं।

Next: प्याज के रस का जादू, बाल होंगे लंबे घने व काले

Find out More..