हरी नहीं लाल नाशपाती के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे

हरी नहीं लाल नाशपाती के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे

Date: Aug 07, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

लाल नाशपाती

आपने हरी नाशपाती तो सुनी होगी लेकिन लाल नाशपाती के बारे में जान लीजिए। यह गुणों से भरपूर होते हैं और खाने में बेहद स्वादिष्ट भी। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई समस्याओं से राहत मिलती है।

इम्युनिटी

विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से लाल नाशपाती इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इफेक्ट इम्युनिटी को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें कॉपर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी में लाल नाशपाती खाना सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है, जो किसी भी तरह की आनुवंशिक विकलांगता को रोकता है और मां और बच्चे को स्वस्थ रखता है।

गट हेल्थ

पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी लाल नाशपाती काफी गुणकारी होता है। इसमें मौजूद फाइबर कंटेंट मल त्याग में सहायता करता है और पाचन तंत्र में भी सुधारता है। साथ ही वे कब्ज को भी रोकते हैं।

हार्ट डिजीज

लाल नाशपाती फाइबर और पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है, जो ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करता है और डार्ट डिजीज की संभावना को भी कम करता है।

शुगर लेवल कंट्रोल

एंथोसायनिन से भरपूर लाल नाशपाती ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने में मदद करती है। इस वजह से इसे डाइट में शामिल करने से टाइप 2 डायबिटीज की संभावना कम करने में भी मदद मिलती है।

Next: जाने संस्कृत में बंदर को क्या कहकर पुकारते हैं

Find out More..