आड़ू खाने के ये 9 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

आड़ू खाने के ये 9 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Date: Jul 26, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

आड़ू

आड़ू कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। सिर्फ आड़ू ही नहीं इसका बीज भी काफी फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं आड़ू और आड़ू के बीज के फायदों के बारे में।

मजबूत इम्यूनिटी

आड़ू खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है क्योंकि इसमें विटामिन सी काफी होता है, साथ ही भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यून सिस्टम मजबूत बनाते हैं।

फाइबर से भरपूर

आड़ू फाइबर से भरपूर होता है। इसे नाश्ते में खाने से आपको लंच तक भूख नहीं लगेगी, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

आंखों के लिए मददगार

आड़ू आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन होता है, जिससे शरीर में विटामिन ए बनता है। रेटिना को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी है।

पीरियड्स

लड़कियों को पीरियड्स के समय होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आड़ू के बीज के पाउडर काफी कारगर साबित हो सकता है।

पाचन

आड़ू खाने से पाचन संबंधी हर समस्या से मुक्ति मिलती है, बल्कि बच्चों के पेट में कीड़े भी नहीं होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर गट हेल्थ को कई फायदे देता है।

जोड़ों के दर्द में आराम

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर आड़ू, जोड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। इसके सेवन से सूजन की समस्या भी कम होती है और गठिया जैसी बीमारी में भी फायदा मिलता है।

त्वचा रहेगी हेल्दी

विटामिन सी समेत कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आड़ू, त्वचा को भी हेल्दी बनाता है। इससे शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ सकता है, जिससे स्किन को कई फायदे मिलते हैं।

बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

आड़ू के अंदर पाए जाने वाला विटामिन सी शरीर में लोहे को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से आड़ू का सेवन करते हैं तो खून में हीमोग्लोबिन बढ़ने में मदद मिलती है।

चिंता और डिप्रेशन

आड़ू के अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से ना केवल स्ट्रेस कम हो सकता है बल्कि डिप्रेशन से भी छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से आड़ू का सेवन करने से तनाव, डिप्रेशन जैसे मानसिक विकार दूर रहते है।

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..