तिरंगे के रंग को नाखूनों पर उतारें, देशभक्ति से भरी नेल आर्ट ट्राय करें.

तिरंगे के रंग को नाखूनों पर उतारें, देशभक्ति से भरी नेल आर्ट ट्राय करें.

Date: Aug 12, 2024

By: Ankita Srivastava, Bharatraftar

स्वतंत्रता दिवस

इस दिन हर देशवासी तिरंगे के रंग में रंग दिखता है. यह दिन सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन होता है. पूरा देश भारत माता की जय नारे से गूंज उठता है. 

भारत के लिए खास दिन

15 अगस्त हर भारती के लिए विशेष दिन होता है. लड़कियां इस दिन को खास बनाने के लिए तिरंगे के रंग के कपड़े, चूड़ियां, इयररिंग्स, मेकअप करती हैं.

नेल आर्ट

इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप अपने नाखूनों पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़े खास तरह के नेल आर्ट भी करा सकती है. 

स्वतंत्रता दिवस पर नेल आर्ट

अगर आप भी 15 अगस्त पर नेल आर्ट कराने का सोच रही हैं, तो आज हम आपके लिए एक से बढ़कर एक डिजाइन लाए हैं, जो देशभक्ति से भरी है.

अशोक चक्र

सबसे पहले आप साइड वाली चारों उंगलियों पर केसरिया और हरे रंग से नेल पेंट लगा लें. इसके बाद बीच वाली उंगली पर नीले कलर के नेल पेंट से पर अशोक चक्र बनाएं.

नाखून पर फराएं झंडा

आप लहराते हुए तिरंगे का भी नेल आर्ट करा सकती हैं. किसी उंगली पर दिल, तिरंगा तो किसी पर लहराता हुआ झंडा नेल आर्ट करा सकती हैं.

नाखूनों पर तिरंगा

अगर आपके पास समय की कमी है तो अपने नाखूनों पर तिरंगा बनवा सकती है. इसके लिए केसरिया, सफेद और हरे रंग से नाखूनों को पेंट करें और बीच में अशोक चक्र बनाएं. 

स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर

आप स्वतंत्रता सेनानियों की भी तस्वीर बनवा सकती हैं, इसके अलावा भारत का नक्शा भी बनवा सकती हैं, ये लुक बिल्कुल अलग दिखेगा. 

ग्लिटर नेल आर्ट

आजकल ग्लिटर नेल आर्ट काफी ट्रेडिंग में है और आसानी से बन भी जाता है. इसके लिए आप नाखूनों को केसरिया, सफेद और हरे रंग से पेंट करें. इसके बाद ऊपर से ग्लिटर नेल पेंट लगाएं. 

न्यूड शेड पर तिरंगा लहराएं

अगर आप तिरंगे से जुड़े क्लासी नेल पेंट लगाना चाहते हैं, तो यह नेल आर्ट ट्राय करें. पहले सभी उंगलियों पर न्यूड रंग की नेल पेंट लगाएं, इसके बाद इस पर तिरंगा बनाएं.

Next: कैसरोल में रोटियां हों जाती हैं नम? तुरंत अपना लीजिए ये उपाय, रोटी रहेगी फ्रेश और सुपर सॉफ्ट

Find out More..