नहाने से पहले लगा ले ये चीजें, मिलेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

नहाने से पहले लगा ले ये चीजें, मिलेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

Date: Sep 07, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

स्किन केयर

स्किन की केयर करने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लगाते है, कई बार बाजार से मिलने वाली क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट से स्किन को नुकसान भी हो सकता है। कुछ स्किन केयर टिप्स जिसे आप नहाने से पहले फॉलो कर सकते है।

हल्दी और बेसन

रोज नहाने से पहले चेहरे पर हल्दी और बेसन लगाएं, हालांकि, इसे लगाने से पहले अपनी स्किन का पैच टेस्ट कर लें, जिससे आपको एलर्जी के बारे में पता चल जाए|  इससे त्वचा ग्लोइंग बनेगी|

खीरे का रस

त्वचा के लिए खीरे का रस भी काफी फायदेमंद होता है| इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है| आप खीरे को कद्दूकस करके इसके रस को चेहरे पर लगा सकते हैं|

मुल्तानी मिट्टी

अगर आपके चेहरे पर एक्ने बार-बार हो रहे हैं, तो फिर मुल्तानी मिट्टी जरूर लगाएं| रोजाना नहाने से पहले 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डालकर लगा सकते हैं| ड्राई स्किन वाले लोग मुल्तानी मिट्टी न लगाएं| 

चंदन

चंदन की तासीर ठंडी होती है|  इसका लेप चेहरे पर लगाने से जलन और रेडनेस कम होती है| एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन का पाउडर लें, इसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें| इस पेस्ट को नहाने से पहले 15 मिनट पहले चेहरे पर लगा लें| 

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस जेल को नहाने से 15 मिनट पहले चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा मॉइश्चराइज होगा, चेहरे में नमी आएगी। साथ ही मुहांसों में भी आराम मिलेगा।

Next: भारत में यहां पर सबसे पहले डूबता है सूरज, जगह का नाम सुनकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Find out More..