शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं खुबानी, सेवन से मिलेंगे गजब के फायदे

शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं खुबानी, सेवन से मिलेंगे गजब के फायदे

Date: Sep 07, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

खुबानी

खुबानी में ऐसे कई विटामिन और मिनरल होते हैं जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। खुबानी खाने से शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। खुबानी में विटामिन ए सबसे ज्यादा पाया जाता है। 

आंखों के लिए फायदेमंद

दूर-दृष्टि के लिए फायदेमंद-अक्सर कम उम्र से लोगों की दृष्टि कमजोर होने लगती है| खुबानी में बहुत अधिक मात्रा में कैरोटेनोएड कंटेंट होता है| यह विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत है| विटामिन ए आंखों में आयु से संबंधित कमियों को दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है|

स्किन

कैरोटोनोएड स्किन के लिए भी बहुत बेस्ट कंपाउड होता है, इसलिए खुबानी स्किन पर उम्र के असर को कम करता है| इसमें फायटोइन और फायटोफ्लूइन प्रकार के कैरोटोनोएड होते हैं|

पाचन तंत्र मजबूत

खुबानी में डायट्री फाइबर अधिक होता है जिससे कॉन्स्टिपेशन की समस्या दूर हो सकती है और पेट में गैस्ट्रिक जूस का असर ज्यादा होगा, इसलिए खुबानी पेट से संबंधित कई तरह की समस्या को दूर करता है|

ब्लड प्रेशर

खुबानी में बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है| सोडियम के साथ मिलकर मसल्स में फ्लूड को बैलेंस करता है| इससे मसल्स भी मजबूत होता है. इससे शरीर में ताकत आती है| वहीं, पोटैशियम ब्लड प्रेशर को भी संतुलित करता है और ब्लोटिंग भी नहीं होने देता|

हार्ट के लिए फायदेमंद

खुबानी का सेवन हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है| खुबानी में प्लांट कंपाउड और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हार्ट डिजीज के जोखिम को बहुत कम कर देता है| खुबानी में सॉल्यूबल फाइबर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकता है|

लिवर

खुबानी लिवर की रक्षा कर सकता है|  खुबानी में जो कैरोटोनोएड और विटामिन कंटेंट होता है वह अल्कोहल के कारण लिवर को डैमेज होने से बचाता है|

एनीमिया

सूखी खुबानी खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। एनीमिया होने पर डाइट में खुबानी जरूर शामिल करें। खुबानी खाने से शरीर में खून बढ़ता है, जिससे हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

वजन कम करे

 अगर आप डाइट में 1-2 खुबानी शामिल करते हैं तो इससे वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। खुबानी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और मोटापा कम होता है।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

 प्रेगनेंसी में महिलाओं को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में खुबानी खाकर शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा कर सकते हैं। इससे बच्चे और मां दोनों को पोषण मिलेगा। 

Next: नहीं पसंद आ रही आधार कार्ड में लगी डरावनी फोटो? आसान तरीकों से करें चेंज

Find out More..