घर में चूहों के आतंक से हैं परेशान, ट्राई करें ये घरेलू नुस्खें

घर में चूहों के आतंक से हैं परेशान, ट्राई करें ये घरेलू नुस्खें

Date: Jul 27, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

घरों में चूहे

चूहों का घर पर होना या कहीं से आ जाना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। ये चूहे घर में चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप चूहों को घर से भगाना चाहते हैं, तो ये घरेलू नुस्खे आजमाएं।

प्याज

प्याज काटते समय लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं चूहों को प्याज की गंध पसंद नहीं होती है, इसलिए घर में जहां पर चूहे ज्यादा आते हैं, वहां प्याज काट कर रख दें, इससे वो उस जगह से चले जायेंगे।

लौंग और इलायची

चूहों को लौंग और इलायची की तेज गंध भी पसंद नहीं होती है। इसलिए ये चूहों को घर से दूर रखने में मदद कर सकता है। जहां पर ज्यादा चूहे आते हैं, वहां इलायची और लौंग के टुकड़े रख दें।

पुदीना

जिस जगह से चूहे घर में आते हैं, उन सभी जगह पर पुदीने के तेल का छिड़काव या फिर पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी को छिड़कने से चूहे दूर रहते हैं क्योंकि चूहों को पुदीने की तेज गंध पसंद नहीं होती है।

मिर्ची का पाउडर

चूहे मिर्च की तीखी गंध बर्दाश्त नहीं कर पाते। इसे उन जगहों पर छिड़कें जहां चूहे ज्यादा दिखाई देते हैं। जैसे- दरारें, छेद, अलमारी के नीचे।

लहसुन

लहसुन की तेज गंध भी चूहों को दूर रखती है। लहसुन की कलियों को पीसकर उन जगहों पर रख सकते हैं जहां से घर में चूहे आते हैं।

तुलसी

तुलसी की पत्तियों को जलाने से निकलने वाला धुआं चूहों को दूर भगाता है। इससे भी चूहों को घर से दूर रखने में मदद मिल सकती है।

सफेद सरसों

सफेद सरसों का पाउडर चूहों को पसंद नहीं होता, इसे ऐसी जगह छिड़कें, जहां घर में चूहों के छिपे होने की संभावना हो सकती है।

अमोनिया

अमोनिया की तेज गंध चूहों को दूर रखती है। इसके लिए एक कप पानी में थोड़ा अमोनिया मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और ऐसी जगह रखें जहां पर चूहे ज्यादा आते हैं।

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..