Diwali 2024: दिवाली पर घर के मुख्य द्वार को इन पत्तियों के बंधनवार से सजाएं, परिवार में आएगी खुशहाली

Diwali 2024: दिवाली पर घर के मुख्य द्वार को इन पत्तियों के बंधनवार से सजाएं, परिवार में आएगी खुशहाली

Date: Oct 24, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

दिवाली की सजावट

दिवाली के मौके पर पूरे घर की साफ सफाई करने के बाद घर को सजाया जाता है| दिवाली के दिन हर हिंदू परिवार में घर के मख्‍य द्वार पर बंधनवार लगाए जाते है| जानते है आप कितने तरह के बंधनवार लगा सकते है|

आम की पत्तियों का बंधनवार

घर के मुख्य द्वार पर आम की पत्तियां लटकाने से घर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के साथ सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है| जिससे घर में सुख व समृद्धि बढ़ती है। वहीं आम के पत्‍तों से बना बंधनवार घर के लिए शुभ माना जाता है।

गेंदे के फूल का बंधनवार

 दरवाजे पर गेंदे के फूलों को भी लगाया जाता है। इससे दरवाजे की सुंदरता तो बढ़ती ही साथ ही यह शुभ भी होता है। गेंदे के फूल को आम के पत्तों के बंधनवार के साथ दरवाजे पर लगाने से सकारात्मकता घर में आती है।

केले के पत्तों का तोरण

दिवाली के दिन केले के पत्तों का तोरण लगाना बहुत शुभ फलदायी साबित माना जाता है। माना जाता है कि इससे मांगलिक दोष से छुटकारा मिल सकता है। केले के पत्तों का तोरण लगाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होते है|

अशोक के पत्ते का बंधनवार

अशोक के पत्तों को भी शुभ माना जाता है। आप घर से मुख्य द्वार पर इन्हें तोरण के रूप में लटका सकते हैं। 

बंधनवार क्यों लगाए जाते है ?

बंधनवार बांधने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर में शुभता का आगमन होता है|  घर में सुख-समृद्धि आती है| घर के मुख्य द्वार को आकर्षक बनाने के लिए बंधनवार बांधी जाती है। 

Next: Diwali 2024: इस दिवाली घर पर कहां लगाएं लक्ष्मी कदम? जानिए कैसे टूटकर बरसेगी बरकत

Find out More..