इन फलों के सेवन से किडनी को करे डिटॉक्स, साफ हो जाएगी सारी गंदगी

इन फलों के सेवन से किडनी को करे डिटॉक्स, साफ हो जाएगी सारी गंदगी

Date: Sep 11, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

किडनी की सफाई

यदि किडनी का फंक्शन सही नहीं होगा तो बॉडी में बने अधिक मिनिरल्स, केमिकल्स, सोडियम, कैल्शियम, पानी, फॉस्फोरस, पोटैशियम, ग्लूकोज आदि का फ्लश आउट नहीं हो पाएगा, इसलिए किडनी को मजबूत करने के लिए समय-समय पर डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है| 

लाल अंगूर

लाल अंगूर किडनी डिटॉक्स के लिए बेहद कारगर माना जाता है|  लाल अंगूर में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो किडनी की अंदर से सफाई करते हैं| इसके अलावा, लाल अंगूर में पाया जाने वाला फ्लेवेनोएड्स खून की सफाई करता है| 

तरबूज

तरबूज किडनी को डिटॉक्स करने में बहुत असरदार माना जाता है| तरबूज में मौजूद लाइकोपेन कंपाउड किडनी में इंफ्लामेशन को खत्म करता है. तरबूज किडनी में फॉस्फेट, ऑक्जीलेट, साइट्रेट और कैल्शियम को बैलेंस करने में मदद करता है| 

क्रैनबेरी

क्रैनबेरी अपने हाई एंटीऑक्सीडेंट गुण और यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन रोकने की अपनी क्षमता के लिए जानी जाती है। साथ ही इसे खाने से किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी एंटीऑक्सिडेंट्स, विशेष रूप से एंथोकायनिन से भरपूर होती है, जो सूजन को कम करने और किडनी को डैमेज से बचाने में मददगार होती है। इनमें कई ऐसे कंपाउंड भी होते हैं, जो यूरिनरी ट्रैक हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

सेब

सेब फाइबर से भरपूर होते हैं और इसमें पेक्टिन नामक कंपाउंड होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद कर सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद है।

नींबू

नींबू पानी किडनी में पथरी बनने से रोकने में मदद करता है। साथ ही यह यूरिन प्रोडक्शन में बढ़ोतरी कर शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है।

अनानास

अनानास में ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो किडनी की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

अनार

अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और किडनी पर सुरक्षात्मक प्रभाव डालता है। यह सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकने में मदद कर सकता है।

पपीता

पपीता विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जो यूरिन फ्लो और डिटॉक्सीफिकेशन को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

Next: नहीं पसंद आ रही आधार कार्ड में लगी डरावनी फोटो? आसान तरीकों से करें चेंज

Find out More..