आइसक्रीम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत से हो जाएगा खिलवाड़

आइसक्रीम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत से हो जाएगा खिलवाड़

Date: Oct 01, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

आइसक्रीम

 शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे आइसक्रीम खाना पसंद नहीं होगा| बच्चे हो या बड़े सभी लोग आइसक्रीम को बड़े ही चाव के साथ खाते हैं, लेकिन ये खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए, ये भी जान लीजिए| 

चाय-कॉफी

आइसक्रीम खाने के बाद चाय-कॉफी पीने की तलब भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।  इससे गले में दर्द, खराश और खांसी के अलावा पेट में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

खट्टे फल

आइसक्रीम खाने के बाद अगर आप भी खट्टे फलों को खाने की गलती कर रहे हैं, तो सावधान हो जाने की जरूरत है। ऐसा करने से आपको गैस और अपच की परेशानी हो सकती है। 

ठंडा पानी

आइसक्रीम खाने के बाद ठंडा पानी पीने का मन आपका भी करता ही होगा और आप बिना सोचे समझे इसे पीते भी जरूर होंगे। यह गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। 

मसालेदार भोजन

आइसक्रीम के बाद आपका मन कुछ चटपटा या स्पाइसी खाने का करता है, तो इससे भी आपको बचने की जरूरत है,क्योंकि ये दस्त, अपच और पेट में जलन की समस्या पैदा कर सकता है|

अल्कोहल

आइस्क्रीम खाने के बाद शराब पीना भी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे पाचन धीमा हो जाता है और आपको पेट में उथल-पुथल से जूझना पड़ सकता है। 

ऑयली फूड

आइस्क्रीम खाने के तुरंत बाद ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से बचें| ये चीजें आपके पेट के लिए भारी हो सकती है और अपच की समस्या पैदा कर सकती है|

Next: राजमा के सेवन से शरीर को मिलते है गजब के ये 9 फायदे

Find out More..