बरसात के मौसम में गलती से भी न खाएं ये चीजें

बरसात के मौसम में गलती से भी न खाएं ये चीजें

Date: Aug 07, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

बरसात का मौसम

बरसात के दौरान इंफेक्शन का खतरा अधिक बढ़ जाता है, इसलिए बरसात के मौसम में कुछ चीजें खाने से बचना चाहिए। नहीं तो आप इंफेक्शन के चपेट में आ सकते हैं और पाचन संबंधी कई दिक्कतें भी हो सकती हैं।

फ्राइड फूड

बरसात के मौसम में नमी अधिक होती है, जिसके फ्राइड फूड हुए खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में वॉक या कई फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है, जिसके कारण पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

हरी सब्जियां

बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इन सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर, पकाने के बाद भी कई बार बैक्टीरिया रह जाते हैं और जिसके कारण पेट का इंफेक्शन हो सकता है।

डेयरी प्रोडक्ट

बरसात के मौसम में दूध से बनी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। जिसके कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए दूध और दूध से बने उत्पादों से इस मौसम में दूर रहना चाहिए। 

सीफूड

बरसात के मौसम में सी फूड खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि इस मौसम में समुद्री जीवों में बैक्टीरिया और वायरस के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

कटे हुए फल

बरसात के मौसम में ज्यादा देर के कटे हुए फल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि कटे हुए फल में भी बैक्टीरिया पनप सकते हैं और फल जल्दी खराब हो जाते हैं, ऐसे में कटे हुए फल खाने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

स्ट्रीट फूड्स

स्ट्रीट फूड्स को लोग बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में ये सेहत के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। इन्हें बनाने के समय हाइजीन का ख्याल बिल्कुल भी रखा जाता है।

अधिक पानी वाले खाद्य पदार्थ

लस्सी, तरबूज, चावल, खरबूजे जैसे पानी वाले खाद्य पदार्थ खाने से शरीर में सूजन आती है। इसलिए, बेहतर होगा कि ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जिनकी प्रकृति सूखी हो जैसे मकई, बेसन, चना आदि।

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..