दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, होंगे गंभीर नुकसान

दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, होंगे गंभीर नुकसान

Date: Sep 09, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

दही

दही में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। लेकिन कुछ चीजों के साथ दही बिल्कुल नहीं खाना चाहिए| यह आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

दूध

दूध के बाद कभी भी दही को नहीं खाना चाहिए। सिर्फ दही ही नहीं, दूध के साथ कोई भी फरमेंटेड प्रोडक्ट नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट दर्द के साथ-साथ पाचन संबंधी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्याज

आपको कभी भी प्याज से बनी किसी भी चीज के साथ दही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्याज की तासीर गर्म होती है जबकि रायता की तासीर ठंडी होती है। इन दोनों को एक साथ खाने से आपके चेहरे पर मुंहासे, त्वचा में जलन और एलर्जी की समस्या हो सकती है।

घी

दही के साथ घी का भी सेवन नहीं करना चाहिए। घी में फैट्स होते हैं। जब दही को घी के साथ सेवन किया जाएगा तो मेटाबोलिस्म स्लो होगा|

खट्टे फल

दही को खट्टे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। टमाटर, मौसमी, नींबू या और भी फलों को इससे दूर रखें। दही को खरबूजा के साथ भी कभी न खाना चाहिए।

आम

दही के साथ आम का सेवन नहीं करना चाहिए। आम गर्म तासीर और दही ठंडी तासीर का होता है। दोनों को साथ खाने से शरीर में टॉक्सिंस बन सकते हैं।

मछली

 दही के साथ मछली खाने से नुकसान हो सकता है। इससे पेट में दर्द, अपच, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसलिए दही के साथ या दही के बाद मछली नहीं खानी चाहिए।

केला

दूध के साथ केला खा लेते हैं और कुछ लोग दही के साथ भी केला खा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में दही और केला साथ खाना सही नहीं माना गया है। इससे सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। 

फ्राइड चीज़ें

तली हुई चीजों के साथ कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही के साथ चिकने और ऑइली फूड खाने से डाइजेशन में रुकावट पड़ सकता है। ऑइली फूड पचने में ज्यादा वक्त लेता है, जबकि दही एक हल्का और जल्दी पचने वाला फूड है।

Next: कब से शुरू हो रहीं शारदीय नवरात्रि, यहां जानिए इस बार क्या होगी मां जगदम्बा की सवारी

Find out More..