एक से ज्यादा राजधानी वाले इन 11 देशों के बारे में जानते हैं आप ?

एक से ज्यादा राजधानी वाले इन 11 देशों के बारे में जानते हैं आप ?

Date: Sep 16, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

दक्षिण अफ्रीका

अफ्रीका महादेश के दक्षिणी भाग में स्थित दक्षिण अफ्रीका एक गणराज्य है। यह दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है, जिसकी राजधानी तीन शहरों में है| केप टाउन विधायिका की राजधानी है ,प्रीटोरिया कार्यपालिका की और ब्लोयेमफॉन्टीन, न्यायपालिका की राजधानी है| 

श्रीलंका

श्रीलंका एक छोटा-सा द्वीप है| इसकी प्रशासनिक राजधानी श्री जयवर्द्धनेपुरा कोट्टे है, जबकि वाणिज्यिक एवं न्यायिक राजधानी कोलंबो है।

बेनिन

बेनिन एक छोटा गणराज्य है। बेनिन की आधिकारिक राजधानी पोर्टो-नोवो है, जबकि न्यायिक राजधानी कोटोनोऊ है|

बोलीविया

बोलीविया की आधिकारिक या संवैधानिक राजधानी सक्रे है, जबकि कार्यकारी एवं विधायी राजधानी ला पाज़ है|

चिली

दक्षिण अमेरिका महादेश के पश्चिमी तटीय भाग में स्थित चिली दक्षिण अमेरिका के उन देशों में शामिल है, जिसकी सीमा ब्राजील से नहीं मिलती है। चिली की आधिकारिक, कार्यकारी एवं न्यायिक राजधानी सेंटियागो है, जबकि विधायी राजधानी वालपाराईसो है।

जॉर्जिया

जॉर्जिया पूर्वी यूरोप में स्थित एक गणतांत्रिक देश है। इसकी आधिकारिक राजधानी तिब्लिसी है, जबकि विधायी राजधानी कुतैसी है|

मलेशिया

मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। कुआलालंपुर मलेशिया की आधिकारिक राजधानी है, जबकि पुत्रजया प्रशासनिक राजधानी है|

नीदरलैंड

नीदरलैंड यूरोप महादेश का एक प्रमुख देश है। नीदरलैंड की आधिकारिक राजधानी एम्सटर्डम है, जबकि द हेग प्रशासनिक राजधानी है।

यमन

यमन मध्य एशिया में स्थित एक छोटा सा देश है। यमन की आधिकारिक राजधानी सना है जबकि अदन कार्यकारी राजधानी है।

तंजानिया

तंजानिया एक पूर्व अफ्रीकी देश है जो अपने विशाल वन क्षेत्र के लिए जाना जाता है। इसकी आधिकारिक एवं विधायी राजधानी डोडोमा है, जबकि दारे सलाम न्यायिक राजधानी है।

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया ने 2012 तक दो राजधानी मॉडल को अपनाया है। सियोल देश की आधिकारिक राजधानी और आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र रहा है। सेजोंग सिटी प्रशासनिक राजधानी है जहां कई सरकारी एजेंसी है|

Next: सेहत से भरपूर बादाम फेस पैक चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद

Find out More..