रक्षाबंधन पर नहीं पहनना चाहती हैं सूट और साड़ी, तो न लीजिए टेंशन, यहां देखिए 'Co Ord Sets' का लेटेस्ट कलेक्शन

रक्षाबंधन पर नहीं पहनना चाहती हैं सूट और साड़ी, तो न लीजिए टेंशन, यहां देखिए 'Co Ord Sets' का लेटेस्ट कलेक्शन

Date: Aug 19, 2024

By: Nitika Srivastava, Bharatraftar

Co Ord Sets

अगर आप इस रक्षाबंधन साड़ी या सूट से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो Co Ord Sets आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं. 

पर्सनालिटी और लुक दिखेगा क्लासिक

लड़की हो या महिला, Co Ord Sets सबको एक अलग और परफेक्ट लुक देता है. इसमें आपको कई सारे कलर ऑप्शंस और यूनिक डिजाइन भी मिल जाएगी. 

कॉटन Co Ord Set

वी नेक में मिलने वाला ये Co Ord Set देखने में जितना स्टाइलिश लगता है पहनने में उतना ही ज्यादा बढ़िया लगता है. इस रक्षाबंधन आप इसे ट्राई कर सकती हैं. 

कीमत

इस तरह का Co Ord Set आपको बाजार और ऑनलाइन दोनों जगह मिल जाएगा. इसकी कीमत 700 से 1000 रुपए के बीच में होगी.

प्रिंटेड Co Ord Set

इसका फैब्रिक काफी ज्यादा सॉफ्ट होता है जो पहनने में कंफर्टेबल होता है. लड़कियों के लिए इस तरह का Co Ord Sets परफेक्ट लगेगा.

कीमत

बाजार और ऑनलाइन आप इसे कहीं से भी खरीद सकती हैं. इसकी कीमत 500 से 1000 रुपए तक में मिल जाएगी.

ब्लॉक्स प्रिंट Co Ord Set

आप ऐसे न सिर्फ रक्षाबंधन पर बल्कि ऑफिस में भी आराम से पहन कर जा सकती हैं. इसके कई सारे कलर ऑप्शन आपको मिल जाएंगे. 

कीमत

इस Co Ord Set की कीमत 1000 रुपए से शुरू है. इसे आप बाजार से या ऑनलाइन मंगवा सकती हैं.

एथनिक Co Ord Set

इस तरह के Co Ord Set पहनने में काफी क्लासिक लुक देते हैं. इसे महिलाएं और लड़कियां दोनों पहन सकती हैं. 

कीमत

आप इसे चाहे बाजार से खरीदे या ऑनलाइन ऑर्डर करें. ये आपको 500 से 600 रुपए में मिल जाएगा.

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..