पकौडों से लेकर नमकीन तक, चाय के साथ इन चीजों को खाने की गलती न करें

पकौडों से लेकर नमकीन तक, चाय के साथ इन चीजों को खाने की गलती न करें

Date: Aug 12, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

चाय के साथ पकौड़े

चाय में टैनिन मिलते हैं जो नमकीन में पाए जाने वाले आयरन और दूसरे पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं। चाय के साथ पकौड़े खाने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। इससे पेट से जुड़ी कई और समस्याएं हो सकती हैं।

नींबू

चाय के साथ खट्टी चीज या नींबू से बनी कोई चीज नहीं खानी चाहिए। दरअसल, नींबू में पाए जाने वाले एसिडिट तत्वों से मिलकर चाय पेट में एसिड बना सकता है,जिससे हार्ट बर्न और सूजन की समस्या हो सकती है।

अंडा

चाय के साथ कभी भी अंडा या प्याज से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय के साथ उबला हुआ अंडा खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

बेसन

चाय के साथ बेसन से बने पकौड़े, कटलेट और चीला भले ही खाने में कितने ही टेस्टी लगते हों, लेकिन इससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स चाय के साथ मिलकर पेट से जुड़ी तकलीफों को बढ़ा सकते हैं।

नमकीन

चाय में पाए जाने वाले टैनिन नमकीन में मिलने वाले पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं, ऐसे में फायदे की जगह नुकसान ही हाथ लगता है।

पानी

चाय के साथ पानी का सेवन का पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है और अपच, खट्टी डकार और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

दही

चाय एक गर्म ड्रिंक होता है, वहीं दही की तासीर ठंडी होती है। अगर आप चाय के साथ दही या उससे बने स्नैक्स खाते हैं तो इससे भी हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

फलों का सलाद

चाय के साथ फलों का सलाद नहीं खानी चाहिए। फल और चाय का कोंबिनेशन एसिडिटी का कारण बनता है।

हल्दी

 हल्दी में करक्यूमिन होता है और चाय में टैनिन की मात्रा होती है और यह दोनों ही चीजें साथ मिलकर गैस्ट्रिक प्रोब्लम्स पैदा करती है।

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..