क्या आपके घर में भी बच्चों ने दीवारों को बना दिया है ड्राइंग बुक ? ये नुस्खें आएंगे काम

क्या आपके घर में भी बच्चों ने दीवारों को बना दिया है ड्राइंग बुक ? ये नुस्खें आएंगे काम

Date: Aug 15, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

बच्चों की शरारत

बच्चे शरारत में अक्सर कमरे की दीवारों को कलर से खराब कर देते हैं। इससे घर की खूबसूरती कम होने लगती है और दाग भी आसानी से साफ नहीं होते। हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से इन गंदी दीवारों को वापस नया जैसा बना सकते हैं।

सिरका

 दीवारों के दागों को हटाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाग वाले हिस्से पर सिरके के पानी को स्प्रे करना होगा, फिर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और एक मुलायम कपड़े या स्पंज से धीरे-धीरे रगड़ें।

बेकिंग सोडा

आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दाग को आसानी से हटाने में मदद करता है। दीवार से गंदगी हटाने के लिए आपको थोड़े पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा। पेस्ट को दाग पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।

माइक्रोफाइबर कपड़ा

अगर दाग हल्का है, तो आप सिर्फ एक माइक्रोफाइबर कपड़े से भी दाग हटा सकते हैं। यही नहीं मार्केट में कई तरह के क्लीनर उपलब्ध हैं, जो दीवारों से रंग के दाग हटाने के लिए विशेष रूप से बनाए गए हैं।

टूथपेस्ट

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपके दांतों को चमकाने वाला टूथपेस्ट आपकी दीवारों को चमकाने में भी असरदार होगा | बर्तन धोने वाला स्क्रब पर टूथपेस्ट लगाकर दीवार के निशान वाली जगह रगड़े।

डिशवॉशिंग लिक्विड

बर्तन धोने वाले लिक्विड से भी आप दीवारों पर लगे निशान साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटे बर्तन में डिशवॉशिंग लिक्विड लेना है। नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद एक माइक्रोफाइबर कपड़ा लें, और दीवार साफ करें।

नेल पॉलिश रिमूवर

अक्सर लोग दीवार के निशान को साफ करने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर का प्रयोग करते हैं। इस तरह घर की दीवार तो साफ हो जाती है, लेकिन दीवार पर सफाई का अजीब तरह का निशान बन जाता है। इससे आपकी दीवार और ज्यादा गंदी लगने लगती है। इसलिए ध्यान रखे कि ज्यादा जोर से ना रगड़े | 

Next: तुलसी पर कब नहीं जलाना चाहिए दीपक? यहां जानिए क्या है सही नियम

Find out More..