सब्जियों से बनी ये मिठाइयां क्या आपने सुनी है?

सब्जियों से बनी ये मिठाइयां क्या आपने सुनी है?

Date: Aug 06, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

शकरकंद की ब्राउनी

1 कप मैश किए हुए शकरकंद से काफी कुछ बनाया जा सकता है। इसमें से सबसे ज्यादा लोकप्रिय है शकरकंद की ब्राउनी। इसमें अंडा, मक्खन, पिसी हुई चीनी, बटरक्रीम आदि चीज़ें मिलाई जाती हैं।

लौकी का हलवा

 ये हर उस चीज़ से मिलकर बना होता है जो शरीर को ताकत दे सकती हैं। इसमें दूध, ड्राई फ्रूट्स, घी, शक्कर, खोया आदि सब कुछ मिला होता है। अगली बार अगर आपके घर में लौकी बची हो तो इसे ट्राई कर सकती हैं।

परवल की मिठाई

परवल की मिठाई बिहार की चर्चित डिश है जिसे शादी-ब्याह से लेकर किसी के मुंडन तक कई मौकों पर बनाया जाता है। अगर आपने अभी तक ये डिश नहीं चखी है तो एक बार ट्राई जरूर कीजिएगा। 

टमाटर की बर्फी

ये नॉर्थ इंडियन नहीं बल्कि साउथ इंडियन डिश है। जैसा कि आप नाम से समझ ही गई होंगी कि ये एक ऐसी डिश है जिसमें बहुत सारी पौष्टिक चीज़ें मिली होती हैं।

लहसुन की खीर

आपको ये सुनकर अजीब लगे, लेकिन यकीनन लहसुन की खीर बनती है और इसे बनाना थोड़ा मुश्किल काम है। लहसुन की खीर आम डिश नहीं है और इसे सिर्फ कुछ ही जगहों पर खाया जा सकता है। पुरानी दिल्ली की गलियों में इसका जायका चखा जा सकता है।

प्याज का हलवा

प्याज का हलवा बहुत ही अनोखा होता है और फ्लेवर यूनीक। ये डिश बनाने में बहुत मुश्किल भी नहीं है। इसमें वो सभी इंग्रीडियंट्स डलते हैं जिन्हें हलवे में इस्तेमाल किया जाता है। ये हलवा खाते समय शायद आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप प्याज से बना हलवा खा रहे हैं।

गाजर की बर्फी

गाजर का हलवा तो के घरों में बनता है, लेकिन क्या आपने गाजर की बर्फी खाई है? जैसे गाजर के हलवे के होते हैं बस इसमें मॉइश्चर थोड़ा कम होता है और इसकी बाइंडिंग अलग तरह से होती है।

कद्दू का पेठा

कद्दू का हलवा, कद्दू पुडिंग, पंपकिन पाई और भी न जाने क्या-क्या। जिस सब्जी को शायद आप रोटी या चावल के साथ खाने में हिचकिचाते होंगे उस सब्जी को मिठाई के तौर पर बनाया जा सकता है तो पंपकिन फ्लेवर कॉफी भी आने लगी है | 

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..