प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स के निशान को हल्का करने के घरेलू उपाय

प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स के निशान को हल्का करने के घरेलू उपाय

Date: Aug 16, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

स्ट्रेच मार्क्स

प्रेगनेंसी के एक औरत के शरीर में कई बदलाव होते है। उनमें से एक होते है स्ट्रेच मार्क्स। खिंचाव की वजह से स्किन की कोलेजन और इलास्टिन फाइबर्स टूट जाते हैं जिससे स्ट्रेच मार्क्स का निर्माण होता है। आप कुछ नेचुरल घरेलू उपायों की मदद से हल्‍का कर सकते हैं।

नारियल तेल

नारियल का तेल स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन को तेजी से हील करता है। रोजाना रात को सोने से पहले थोड़े से कोकोनट ऑयल को प्रभावित जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।

दही

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को मुलायम और चिकना बनाता है। यह स्किन को हाइड्रेट करता है और स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में मदद करता है। दही को सीधे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से धो लें।

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा का ताजा जेल स्किन सेल्‍स को हील करने में मदद करता है। इसे रात भर लगाकर छोड़ दें और सुबह धो लें। नियमित उपयोग से त्वचा में सुधार देखने को मिल सकता है।

विटामिन E

विटामिन E स्किन सेल्‍स को तेजी से हील करता है। विटामिन E तेल को सीधे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इसे रोजाना करने से त्वचा में सुधार होगा और स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगेगा।

ऑलिव ऑयल

स्ट्रेच मार्क्स हल्के करने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऑलिव ऑयल में विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में फायदा दिखाती है।

चीनी का स्क्रब

इसके लिए एक कप चीनी में एक चौथाई कप बादाम का तेल मिलाएं और उसमें नींबू का रस डालकर मिक्स करें। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्के हाथों से मलें | इसे 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें | 

Next: सिंपल और अट्रैक्टिव 8 नई सुई धागा ईयररिंग्स डिजाइन

Find out More..