कंसीव करने में आ रही है दिक्कत, रोजाना करना शुरू कर दे ये 7 योगासन

कंसीव करने में आ रही है दिक्कत, रोजाना करना शुरू कर दे ये 7 योगासन

Date: Oct 08, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

कंसीव ना कर पाना

आजकल महिलाएं बेबी प्लानिंग के बाद चाहकर भी कंसीव नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। योगा के कई आसन ऐसे हैं जो कंसीव करने में मदद करते हैं और एग्स की क्वालिट बेहतर करते है| 

उत्तानासन

महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए उत्तानासन फायदेमंद होता है। इस आसन को करने से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा होता है और हार्मोंस बैलेंस में रहते हैं। 

सेतुबंध सर्वांगासन

रिप्रोडक्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में सेतुबंध सर्वांगासन मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से पेट के निचले हिस्से में ब्लड फ्लो अच्छा रहता है, जिससे ओवरीज और यूट्रस की हेल्थ में सुधार होता है। 

पश्चिमोत्तानासन

ये करने से मन शांत होता है और मूड स्विंग की समस्या कम होती है। पश्चिमोत्तानासन से फर्टिलिटी इंप्रूव होती है। रोजाना इस आसन को करने से कंसीव करने में मदद मिलती है।

भुजंगासन

भुजंगासन करने से शरीर में ब्लड फ्लो अच्छे से होता है, जिससे अंडाशय और गर्भाशय दोनों में रक्त अच्छे से पहुंचता है। रोजाना भुजंगासन करने से मां बनने का चांस बढ़ जाता है।

बद्ध कोणासन

नियमित रूप से बद्ध कोणासन का अभ्यास पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाता है और हार्मोनल इंबैलेंस को सुधार सकता है। बद्ध कोणासन का अभ्यास महिलाओं के गर्भाशय यानी यूट्रस को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है| 

अर्ध हलासन

अर्ध हलासन भी रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह ओव्युलेशन को आसान बनाने में मदद करता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से एग क्वालिटी बेहतर होती है। 

मलासन

मलासन करने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। यह फर्टिलिटी इम्प्रूव करने में मदद करती है। यह मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है|

Next: भारत के इन मंदिरों में पूजा जाता है दशानन रावण, जानिए कहां हैं ये अद्भुत मंदिर

Find out More..