पैराग्लाइडिंग के हैं शौकीन, तो भारत की इन 7 जगहों को मिस करना होगी बड़ी गलती

पैराग्लाइडिंग के हैं शौकीन, तो भारत की इन 7 जगहों को मिस करना होगी बड़ी गलती

Date: Oct 23, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

पैराग्लाइडिंग

भारत दुनियाभर में अपने पर्यटन के लिए जाना जाता है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर भारत में कई ऐसी जगह भी मौजूद हैं, जहां आप एडवेंचर्स का मजा भी ले सकते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें पैराग्लाइडिंग का शौक है, तो देश की इन जगहों के बारे में जान लीजिए|

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

बीर बिलिंग भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित है और ये जगह पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे परफेक्ट मानी जाती है। पैराग्लाइडिंग के लिए बीर टेक-ऑफ पॉइंट है और बिलिंग जो कि लैंडिंग साइट है, बीर से लगभग 14 किमी की दूरी पर स्थित है। बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के लिए अक्टूबर से जून का महीना सबसे अच्छा है। 

नैनीताल, उत्तराखंड

उत्तराखंड का नैनीताल किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस जगह पर पैराग्लाइडिंग करने का अपना एक अलग ही अनुभव है। आप नैनीताल में पैराग्लाइडिंग, मानसून को छोड़कर किसी भी समय कर सकते हैं। 

पंचगनी, महाराष्ट्र

भारत का ये पैराग्लाइडिंग पॉइंट, ट्रेनिंग और फ्लाइंग दोनों के लिए परफेक्ट है| पंचगनी में पैराग्लाइडिंग करने के कई टेक-ऑफ पॉइंट्स हैं, जैसे तपोला, खिंगर और भीलर। पंचगनी जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी का है|

शिलांग, मेघालय

शिलांग 1400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है, जो भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां के शानदार नजारों को देखने के बाद आप पैराग्लाइडिंग जैसी दिलचस्प एक्टिविटी का भी मजा लेने जरूर जाएं। शिलांग में पैराग्लाइडिंग करने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम है। 

रानीखेत

उत्तराखंड में रानीखेत के यहां आप कैम्पिंग के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग, हैंड ग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलूनिंग सहित कई एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। 

नंदी हिल्स

 अगर आप नंदी हिल्स आएं, तो इस क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग करना न भूलें। यहां पैराग्लाइडिंग बहुत पॉपुलर है। समुद्र तल से लगभग 1400 मीटर की ऊंचाई पर जब आप हवा में होती हैं, तो आसपास की हरी-भरी वादियों को निहारते हुए आपके मन को सुकून मिलता है| 

गंगटोक, सिक्किम

सिक्किम के उत्तर पूर्वी में स्थित गंगटोक शहर भारत का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां पैराग्लाइडिंग कई लोगों को अट्रैक्ट करती है। गंगटोक जाने का सबसे अच्छा समय गर्मी का मौसम है। 

Next: Diwali 2024: घर पर इस तरह बनाएं आसान सी शुद्ध मिठाइयां, धनतेरस से भैया दूज तक करें इंजॉय

Find out More..