फेफड़ों को लंबे समय तक रखना है हेल्दी, तो ट्राई कीजिए ये योगासन

फेफड़ों को लंबे समय तक रखना है हेल्दी, तो ट्राई कीजिए ये योगासन

Date: Aug 01, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

फेफड़े

फेफड़े शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई कर कार्बन डाइऑक्सीइड के साथ अन्य नुकसानदायक गैसों को बाहर निकालने का काम करते हैं। इसमें किसी भी तरह की खराबी कई खतरनाक समस्याओं की वजह बन सकती है। जानते है कुछ योगासन जिससे फेफड़े मजबूत होते है।

ताड़ासन

ताड़ासन सीधे खड़े होकर किया जाने वाला आसन है। इसे करने से शरीर का पोस्चर सही होता है, थकान दूर होती है, एनर्जी बढ़ती है, मसल्स रिलैक्स होता है और शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन भी बढ़ता है। इस आसन से फेफड़ों की कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

भुजंगासन

इस आसन में लंबी-गहरी सांस भरते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर स्ट्रेच करते हैं। मांसपेशियों की अकड़न दूर होती है, सांस लेने से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। इस आसन को करने से पेट और चिन की चर्बी कम होती है।

अधोमुख श्वानासन

इससे फेफड़ें की कैपेसिटी बढ़ती है। साथ ही साथ इससे पाचन तंत्र में भी सुधार होता है। नींद की प्रॉब्लम दूर होती है, थकान से छुटकारा मिलता है।

मत्स्यासन

इस आसन को करने में छाती को फैलाना होता है, जिससे लंग्स बेहतर तरीके से काम कर पाता है। यह मुद्रा श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाती है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाती है।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

इस आसन को करने से फेफड़े डिटॉक्स होते हैं, शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सही तरीके से होता है जिससे फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ती है।

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..