बिना वीजा के करनी है विदेश यात्रा, इन खूबसूरत देशो में मिलेगी एंट्री

बिना वीजा के करनी है विदेश यात्रा, इन खूबसूरत देशो में मिलेगी एंट्री

Date: Aug 15, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

वीजा के बिना विदेश यात्रा

हर कोई अपनी जिंदगी में एक बार विदेश यात्रा जरूर करना चाहता है, लेकिन वीजा के बिना विदेश में एंट्री नहीं मिलती है। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां भारतीय बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं।

मकाऊ

 यह चीन के पड़ोसी देश है, लेकिन यहां पर आप बिना वीजा 30 दिनों तक रह सकते हैं। आप मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम और कैथेड्रल जैसी सुंदर जगहें घूम सकते हैं।

मालदीव

 यह दक्षिण एशिया के एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह देश समृद्धिशाली समुद्री जीवन, सफेद रेती तट, पानी के ऊपर उभरते द्वीप, खूबसूरत रीफ और उच्च गहरता के लिए विख्यात है। भारतीय यहां पर 30 दिन तक वीजा के बिना घूम सकते हैं.

थाईलैंड

 वीजा ऑन अराइवल के तहत आप 15 दिनों तक यहां की खूबसूरत लोकेशन्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कम खर्च में ट्रैवल करने के लिहाज से भी ये बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेज में से एक है।

सेशेल्स

पूर्वी अफ्रीका के तट पर मौजूद सेशेल्स 100 से ज्यादा द्विपों का समूह है। ये देश लुभावनी मूंगा चट्टानों और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। यहां आप बिना वीजा के घूम सकते हैं।

फिजी

बजट में किसी हसीन देश की सैर करना चाहते हैं, तो आप फिजी घूमने का भी प्लान बना सकते हैं| यह एक खूबसूरत द्वीप है, जिसे पर्यटन के लिहाज से दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। यहां घूमने के लिए आपके पास एक वैध पासपोर्ट होना चाहिए और वीजा ऑन अराइवल के तहत आप यहां 4 महीने तक रुक सकते हैं।

मॉरीशस

हरी-भरी धरती, साफ समुद्र, समुद्र के किनारे खड़ी पहाड़ियाँ और उन पहाड़ियों के बीच की दरारों से टकराती हुई समुद्र की लहरें, कुछ ऐसी ही है मॉरीशस की प्राकृतिक बनावट। यहां आप बिना वीजा के घूम सकते है|

श्रीलंका

 यह बहुत ही आकर्षक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ देश है। इसके तटीय क्षेत्रों में सुंदर समुद्र तट, दर्शनीय झीलें, और प्राकृतिक अद्भुत स्थलों का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप विदेश घूमना चाहते हैं और आपके पास वीजा नहीं है तो भी श्रीलंका घूम सकते हैं।

इंडोनेशिया

अगर आप भी प्रकृति के खूबसूरत नजारों का दीदार करने के शौकीन हैं, तो इंडोनेशिया की ट्रिप भी एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। वीजा ऑन अराइवल के तहत आप यहां 30 दिनों तक रुक सकते है|

Next: तुलसी पर कब नहीं जलाना चाहिए दीपक? यहां जानिए क्या है सही नियम

Find out More..