बालों की शाइन और ग्रोथ के लिए डाइट में शामिल करें ये केराटिन रिच फूड्स

बालों की शाइन और ग्रोथ के लिए डाइट में शामिल करें ये केराटिन रिच फूड्स

Date: Sep 30, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

क्या है केराटिन ?

बालों के लिए केराटिन बहुत आवश्यक पोषक तत्व है। इसकी कमी होने से बाल जड़ों से कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। केराटिन बालों को स्ट्रॉन्ग बनाता है। ऐसे में जरूरी है केराटिन की कमी को दूर करने के लिए उन फूड्स को खाया जाए जो केराटिन से भरपूर होते हैं।

अंडे

अंडे में न केवल प्रोटीन बल्कि कैल्शियम, विटामिन ए, सेलेनियम, विटामिन बी12 और राइबोफ्लेविन सहित अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, पका हुआ अंडा  बायोटिन से भरपूर होता है, जो केराटिन के उत्पादन में एक बहुत जरूरी पोषक तत्व है।

शकरकंदी

शकरकंदी का सेवन भी आपके शरीर में केराटीन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। शकरकंद में कैरोटीनॉयड-बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो एक प्रोविटामिन ए होता है। 

लहसुन

लहसुन में एन-एसिटाइलसिस्टीन होता है, जो एक प्रकार का सल्फर है। यह बालों को सूरज के हानिकारक प्रभाव से बचाने में मदद करता है। यह बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है| 

केल

यह एक काफी पौष्टिक हरी सब्जी है जो प्रोविटामिन ए का उत्पादन करते है। इसके अलावा, केल में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है और त्वचा को स्वस्थ को बनाए रखने में मदद करता है| 

सूरजमुखी के बीज

प्रोटीन और बायोटिन का एक अच्छा स्रोत हैं सूरजमुखी के बीज। जो केराटिन को बढ़ाने में मदद करते हैं। सूरजमुखी के बीज जिंक, विटामिन ई, कॉपर, सेलेनियम, पैंटोथेनिक एसिड, और विटामिन बी से भी भरपूर होते हैं, जो स्वस्थ बालों और त्वचा के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।

प्‍याज

प्‍याज न केवल खाने को स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए बल्कि केराटिन प्रोडक्‍शन को बढ़ावा देने में भी मदद करता है| ये एलियम सब्‍जी एंटीऑक्सीडेंट का मुख्‍य स्‍त्रोत है. जो बालों के लिए ही नहीं बल्कि शरीर के लिए भी महत्‍वपूर्ण है|

सैल्‍मन

सैल्‍मन केराटिन से भरपूर होता है. यह बायोटिन का महत्‍वपूर्ण स्‍त्रोत माना जाता है| सैल्‍मन में हाई प्रोटीन होने के साथ ही फाइबर होता है जो डाइरजेशन में मदद करता है| यह हार्ट को हेल्‍दी रखने रखने का काम भी करता है|

Next: रसोई के गंदे तौलिए और कपड़ों को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान से टिप्स

Find out More..