International Yoga Day 2024: भारत के वो योगगुरु जिन्होंने योग को दुनिया तक पहुंचाया

International Yoga Day 2024: भारत के वो योगगुरु जिन्होंने योग को दुनिया तक पहुंचाया

Date: Jun 19, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

योगा दुनिया को भारत का अनमोल गिफ्त है। आज शायद ही कोई हो, जो योगा के फायदों को न जानता हो, लेकिन क्या आप भारत के इन महान योग गुरुओं के बारे में जानते हैं, जिन्होंने योगा को जीवित रखा

परमहंस योगानंद

‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी’ लिखने वाले परमहंस योगानंद भारत के विशेष योगियों में से एक रहे, जिन्होंने ध्यान और क्रिया योग की शिक्षाओं को पश्चिमी देशों में फैलाया। यूपी के गोरखपुर में जन्में परमहंस का नाम मुकुंद लाल घोष रखा गया था। एक बंगाली परिवार में रहते हुए वो बचपन से ही आध्यात्म के क्षेत्र में जुड़ गए थे।

बी.के.एस. आयंगर

1918 को कर्नाटक के वेल्लूर के ब्राम्हण परिवार में जन्में आंयगर बचपन में मलेरिया, टीबी और टायफाइड जैसी गंभीर बीमारियों से घिर गए थे। जब बहुत उपचार के बाद भी वो ठीक नहीं हो पा रहे थे, फिर 16 साल में उन्होंने योग गुरु टी.कृष्णामाचार्य से योग की शिक्षा लेना शुरू किया और फिर योग से ही खुद का उपचार किया।आंयगर के अष्टांग योग आज भी दुनिया में फेमस हैं।

तिरुमलाई कृष्णामाचार्य

टी. कृष्ममाचार्य को आधुनिक योग का पिता माना जाता है। वो बहुत बड़े आयुर्वेदिक विद्वान, एक योग शिक्षक और चिकित्सक थे, जिन्होंने सांस और गति को पारंपरिक कला को पुनर्जीवित किया था।

स्वामी विवेकानंद

भारत सहित पूरी दुनिया में स्वामी विवेकानंद ने योग के महत्व को बताने का कार्य किया है। योग की अनेक धाराओं, जिसमें मंत्रयोग, हठयोग, लययोग और राजयोग को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। उन्होंने ही राजयोग, कर्मयोग, ज्ञानयोग, भक्तियोग जैसी पद्धतियों के द्वारा युवाओं को अध्यात्म से जोड़ा।

बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने नई जनरेशन में योग को दुनिया में पहुंचाने का कार्य किया है। बाबा रामदेव भारत सहित विदेशों में भी योग सिखाने का कार्य करते हैं।

Next: नहीं पसंद आ रही आधार कार्ड में लगी डरावनी फोटो? आसान तरीकों से करें चेंज

Find out More..