महज 15 साल की उम्र में ज्वॉइन की राइट विंग पार्टी, इटली की पहली महिला पीएम बनीं जॉर्जिया मेलोनी

महज 15 साल की उम्र में ज्वॉइन की राइट विंग पार्टी, इटली की पहली महिला पीएम बनीं जॉर्जिया मेलोनी

Date: Jun 14, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उनकी छवि एक ताकतवर और तेज-तर्रार नेता की है।

जॉर्जिया मेलोनी का बचपन थोड़ा कठिन रहा है। वह जब छोटी थीं तब उनके पिता घर छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद उनकी परवरिश मां ने की।

15 साल की उम्र में जॉर्जिया मेलोनी ने राइट विंग पार्टी 'इटैलियन सोशल मूवमेंट' (एमएसआई) ज्वॉइन कर ली थी।

जॉर्जिया मेलोनी बेनिटो मुसोलिनी को अच्छा नेता मानती थीं। वो कहती थीं कि जो कुछ उन्होंने किया, वह इटली के लिए किया।

जॉर्जिया मेलोनी नेशनल अलायंस की यूथ विंग सदस्य रहीं और 2004 में इस ग्रुप की अध्यक्ष चुनी गईं। फिर साल 1998 में वह रोम में काउंसलर बनीं, युद्ध के बाद इटली की सबसे कम उम्र की मंत्री भी रहीं।

रोम में जन्मीं जॉर्जिया मेलोनी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' नाम की पॉलिटिकल पार्टी की सह-संस्थापक (2012 ) हैं।

47 साल की जॉर्जिया मेलोनी साल 2022 में इटली की पीएम बनी थीं। वो इटली की पीएम बनने वाली पहली महिला हैं।

निजी जीवन की बात करें तो साल 2023 में वो अपने पति से अलग हुई थीं। उनकी एक बेटी भी है।

Next: जाने संस्कृत में बंदर को क्या कहकर पुकारते हैं

Find out More..