फूलों से लेकर दीयों तक, लड्डू गोपाल की झांकी को सजाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

फूलों से लेकर दीयों तक, लड्डू गोपाल की झांकी को सजाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

Date: Aug 23, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

झांकी की सजावट

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए मंदिर की सजावट बेहद महत्वपूर्ण होती है, इस बार, अपने लड्डू-गोपाल के मंदिर को सजाने के लिए इन टिप्स को अपना सकते हैं।

फूलों का इस्तेमाल

रंग बिरंगे फूलों से पूजा घर को सजाएं। इसी के साथ मंदिर के चारों ओर और भगवान की मूर्ति के पास रंग-बिरंगे फूलों की माला बनाएं और सजाएं| गुलाब, गेंदे और चांदी के फूल आमतौर पर इस अवसर पर अच्छे लगते हैं।

रंगोली

मंदिर के फर्श पर या घर के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाएं, इसमें रंगीन पाउडर या फूलों का उपयोग कर सकते हैं| 

लाइट्स

लाइट्स लगाएं आप घर और मंदिर को इस समय रंग-बिरंगी लाइट्स से सजा सकते हैं। इसी के साथ लड्डू गोपाल के झूले की सजावट के लिए भी रंग-बिरंगी लाइट्स का उपयोग कर सकते हैं। 

मोरपंख

घर में सुगंधित अगरबत्तियों या धूपबत्ती जलाएं। इसी के साथ आप मोरपंख का इस्तेमाल भी सजावट के लिए कर सकते हैं।

साड़ियों या दुपट्टे का उपयोग

इस दिन पर पूजा घर की सजावट के लिए आप साधारण पारंपरिक तरीके यानी की साड़ी या दुपट्टे का को दीवार पर लगा सकते हैं। लेकिन रंगों का ध्यान रखें. हरे, पीला और लाल रंग इस अवसर के लिए सही रहेगा।

दीयों की सजावट

जन्माष्टमी की रात भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी को मनाने के लिए दीयों और मोमबत्तियों का इस्तेमाल करें, रंग-बिरंगे दीयों से मंदिर की सजावट करें| ये न केवल मंदिर को खूबसूरत बनाएगा, बल्कि रोशनी की चमक से एक दिव्य और उत्सवपूर्ण वातावरण भी तैयार करेगा| 

भोग की थाली से सजाएं

भगवान कृष्ण को अर्पित किए जाने वाले भोग की थालियां भी मंदिर की सजावट का हिस्सा बन सकती हैं, विभिन्न रंगों और आकार की थालियों में मिठाई, फल, और पुष्प सजावट करें |

Next: कैसरोल में रोटियां हों जाती हैं नम? तुरंत अपना लीजिए ये उपाय, रोटी रहेगी फ्रेश और सुपर सॉफ्ट

Find out More..