सिर्फ सैंडविच और उपमा ही नहीं, ब्रेड से आसानी से बना सकते है ये 11 टेस्टी रेसिपीज

सिर्फ सैंडविच और उपमा ही नहीं, ब्रेड से आसानी से बना सकते है ये 11 टेस्टी रेसिपीज

Date: Sep 11, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

ब्रेड

ब्रेड एक बहुत ही वर्सटाइल फूड आयटम है जिसके साथ आप कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स कर सकते हैं, कई नई डिशेज़ बना सकती हैं और अपने टेस्ट के हिसाब से इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

चिली चीज़ टोस्ट

 ये एक बहुत ही सिंपल डिश है जिसमें ब्रेड पर बटर लगाकर उस पर काफी मात्रा में चीज़ डाला जाता है| ऊपर से बारीक कटी हरी मिर्च डाले जाते हैं। तवे पर या अवन में चीज़ मेल्ट होने तक टोस्ट किया जाता है। ये डिश यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में बहुत पॉपुलर है। 

ब्रेड पिज्ज़ा

 ये ना सिर्फ बच्चों को पसंद आता है बल्कि ये एक बहुत ही पॉपुलर पार्टी फूड भी है। इसमें ब्रेड स्लाइस पर मक्खन लगाया जाता है, टोमैटो सॉस, सब्जियां और चीज़ डालकर इन्हें तवे पर या माइक्रोवेव में चीज़ मेल्ट होने तक पका लें।

ब्रेड रोल

ब्रेड से बनी इस डिश के फैन आपको लगभग हर घर में मिल जाएंगे। ये एक डीप फ्राइड स्नैक है जिसमें ब्रेड को हल्का गीला कर के इसके अंदर आलू की मसालेदार स्टफिंग भरी जाती है जिसके बाद इसे डीप फ्राय किया जाता है।

ब्रेड रसमलाई

ब्रेड के टुकड़ों को गोल आकार में काट कर उन्हें घी में थोड़ा सेंक कर मीठे केसर वाले दूध में डालकर और ऊपर से कटे मेवों से गार्निश करें और तैयार है ब्रेड रसमलाई।

फ्रेंच टोस्ट

 अंडे में नमक, मिर्च, बारीक कटा प्याज़, धनिया, टमाटर मिलाया जाता है और इसमें ब्रेड को डुबोकर तवे पर सेंक लिया जाता है।

मसाला ब्रेड

बारीक कटे प्याज़-टमाटर में कुछ बेसिक मसाले और थोड़ा सा पाव भाजी मसाला डालकर मक्खन के साथ अच्छे से भूनना है और फिर उसे ब्रेड पर लगाकर ब्रेड को टोस्ट करना है। 

ब्रेड हलवा

 ब्रेड के छोट-छोटे टुकड़े कर के घी के साथ थोड़ा फ्राय करें और फिर चीनी, दूध, खोया और मेवों के साथ पका लें। ये मिडनाइट क्रेविंग के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है।

ब्रेड पुडिंग

 ब्रेड स्लाइसेज़ में मक्खन लगा कर एक बेकिंग डिश में इनकी लेयर लगाएं। इसके ऊपर से दूध, अंडे, वनिला एसेंस और चीनी का मिश्रण इसके ऊपर से डालकर स्टीम करें या फिर बेक कर लें। 

ब्रूस्केटाह

 इसमें अच्छे से टोस्ट किए हुए ब्रेड के ऊपर अलग-अलग तरह की टॉपिंग्स और ऑलिव ऑयल डाल कर बनाया जाता है। आप इस पर चीज़ टोमैटो, मशरूम और कैरमलाइज़्ड अनियन जैसे अन्य कई टॉपिंग्स के साथ बना सकती हैं।

ब्रेड ढोकला

 इसमें पैन में हींग, राई और करी पत्ता के तड़का लगाएं। इसके बाद ब्रेड के टुकड़ों को गाढ़े दही में डुबो कर तड़के वाले पैन में अरेंज करें और दोनों तरफ से सेंक लें। हरे धनिया और कद्दूकस किए नारियल से गार्निश कर सकती है|

ब्रेड वड़ा

 ब्रेड को टुकड़ों में तोड़ कर इसमें थोड़ा सा उबला आलू, बारीक कटा प्याज़, हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया और थोड़े से मसाले डालकर एक मिश्रण बना लें। इसके बड़े बनाकर डीप फ्राय कर लें।

Next: साल में सिर्फ 2 महीने बिकती है ये सब्जी, हड्डियों को बना देती है लोहा, अगर नहीं खाया तो पड़ेगा पछताना

Find out More..