भारत के इस गांव में मर्द करते है दो शादियां, दोनों पत्नियां रहती हैं साथ

भारत के इस गांव में मर्द करते है दो शादियां, दोनों पत्नियां रहती हैं साथ

Date: Aug 19, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

बिना तलाक दूसरी शादी करना गैरकानूनी

दुनिया के ज्यादातर देशों में एक आदमी को एक ही पत्नी रखने का अधिकार है। भारत में अगर कोई शख्स शादीशुदा है, तो बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं कर सकता है। बिना तलाक के दूसरी शादी करना गैरकानूनी माना जाता है।

राजस्थान का अनोखा गांव

राजस्थान के जैसलमेर में रामदेयो नाम का गांव है। इस गांव में रहने वाला शख्स दो शादी करता है जिसके पीछे पुरानी पंरपरा है। बताया है कि इस गांव में एक शादी करने वाले शख्स की पत्नी गर्भधारण नहीं करती है।

क्यों है ये परंपरा?

गांव के लोगों का मानना है कि इस परंपरा का कारण उनकी धार्मिक मान्यताएं हैं। उनके अनुसार, यदि कोई पुरुष एक ही पत्नी रखता है तो उसके घर में बेटी ही पैदा होती है। बेटे की प्राप्ति के लिए उन्हें दूसरी शादी करनी होती है |

दोनों पत्नियां रहती हैं एक साथ

गांव में यह भी देखा गया है कि यहां के पुरुषों की दोनों पत्नियां आपस में मिलजुलकर रहती हैं | दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती हैं और एक-दूसरे को बहन की तरह मानती हैं।

नई पीढ़ी को नहीं पसंद है रिवाज

नई पीढ़ी के युवा इस परंपरा को पसंद नहीं कर रहे हैं। दो शादी करना गैरकानूनी है। अब लोगों का कहना है कि दूसरी शादी करने के लिए मर्दों का यह बहाना है।

नहीं होती कार्रवाई

अपनी अजीबोगरीब परंपरा के लिए यह गांव मशहूर है। इस गांव के रिवाज के बारे में प्रशासन भी जानता है। लेकिन किसी भी शख्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है।

Next: कम करना है शरीर में बढ़ा कोलेस्ट्रॉल, तो आज ही थाली से बाहर कर दें ये चीजें

Find out More..