भारत की 11 सबसे हॉन्टेड जगहों की कहानी जान कांप जाएगी रूह

भारत की 11 सबसे हॉन्टेड जगहों की कहानी जान कांप जाएगी रूह

Date: Sep 19, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

भानगढ़ किला, राजस्थान

राजस्थान स्थित भानगढ़ किला भारत की सबसे डरावनी जगह है। कहा जाता है कि पुराने समय में यहां एक जादूगर था, जिसने इस किले को श्राप दिया था, जिसकी वजह से यह किला खंडहर बन गया| किसी भी पर्यटक को सूर्यास्त के समय जाने की अनुमति नहीं है|

कुलधरा गांव

ये भारत के सबसे भूतिया गांव में से एक है| यह गांव पूरी तरह से खंडहर बन चुका है| बताया जाता है कि 1825 में एक रात कुलधारा और आसपास के 83 गांव के सभी लोग अंधेरे में गायब हो गए|

रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी है, जिसमे कई बड़े होटल भी है|  लोगों का कहना है कि शूटिंग के समय भी कई बार लाइट मैन को धक्का देकर गिराया जा चुका है जिससे उन्हें गंभीर चोंटे भी आई है|

राक्षस झील

भगवान भोले का निवास स्थान कहे जाने वाले कैलाश पर्वत के करीब राक्षस ताल एक अर्धचंद्राकार खारे पानी की झील है|  रिपोर्ट के अनुसार यह वही स्थान है, जहां लंका के राजा रावण ने भगवान शिव की तपस्या की और उनकी पूजा आराधना की थी| इस जगह को भूतिया जगह माना जाता है|

मुकेश मिल्स, मुंबई

1870 के दशक में मुकेश टेक्सटाइल मिल्स की स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी ने थी| 1980 में अचानक आग लग जाने की वजह से यह मील बंद हो गई थी| कुछ डायरेक्टर और एक्टर्स यहां पर होने वाली कुछ असामान्य गतिविधियों की वजह से शूटिंग करने से इनकार करते हैं|

शनिवारवाड़ा किला , पुणे

बताया जाता है कि पूर्णिमा की रात को यहां अलौकिक गतिविधि बहुत ज्यादा होती है| इसके पीछे की कहानी बताती है कि एक राजकुमार की यहां निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उसकी आत्मा यहां भटकती है|

जीपी ब्लॉक, मेऱठ

मेरठ में जीपी ब्लॉक भी बहुत ही कुख्यात है| लोगों ने दावा किया कि उन्होंने चार पुरुषों को एक साथ बैठकर एक मोमबत्ती की रोशनी में मादक पेय का आनंद लेते हुए देखा है| इसके अलावा लोग यहां घर से लाल कपड़े पहनी लड़की को निकलने हुए देखने का दावा भी करते हैं|

डुमस बीच, गुजरात

डुमस बीच, गुजरात में अरब सागर के किनारे स्थित है, जो अपनी काली रेत और रहस्यमय गतिविधियों के लिए चर्चा में रहती है| यहां पर लोगों को अजीब फुसफुसाहट सुनाई देती है| लोगों का रात में अचानक गायब होना जैसी घटनाएं भी यहां सामने आई है|

वृंदावन सोसाइटी, ठाणे

इस सोसाइटी को कई लोगों ने भूतिया बताया है| इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां रहने वाले एक इंसान ने सोसाइटी में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उसकी आत्मा यहां भटकती है और लोगों को परेशान करती है| 

अग्रसेन की बावली, दिल्ली

 दिल्ली का मशहूर पर्यटन स्थल अग्रसेन की बावली भी भारत की हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में शामिल है। कई लोगों का मानना है कि इस बावली में मौजूद काले पानी से लोग हिपनोटाइज हो जाते थे और आत्महत्या कर लेते थे। 

नेशनल लाइब्रेरी, कोलकाता

अपनी दुर्लभ किताबों के लिए मशहूर कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी अपने डरावने किस्सों के लिए भी काफी मशहूर है| यहां आने वाले लोगों का ऐसा मानना है कि इस जगह पर कोई अदृश्य शक्ति मौजूद है। यहां अजीब आवाजें सुनने का भी दावा किया है। यही वजह है कि कई गार्ड्स नाइट शिफ्ट करने से मना कर देते हैं।

Next: कैसरोल में रोटियां हों जाती हैं नम? तुरंत अपना लीजिए ये उपाय, रोटी रहेगी फ्रेश और सुपर सॉफ्ट

Find out More..